एक्सप्लोरर

G3S गैंग से खौफ खाता है ये देश, 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग करते हैं अपराध

बताया जाता है कि G3S गैंग के तोनीं सदस्य एक दूसरे से जेल में मिले थे. जेल में रहते हुए ही इन्होंने अपना गैंग बना लिया था और फिर बाहर आने के बाद एक साथ मिलकर अपराध करने लगे.

भारत में अगर किसी व्यक्ति की उम्र 70 साल हो जाए तो वह बीमार हो कर बिस्तर पड़ जाता है. ज्यादातर घरों में इस उम्र के बुजुर्गों की देख-भाल के लिए कोई ना कोई रहता है. उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाता क्योंकि वह इस उम्र में अपना भी काम नहीं कर सकते. लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जो इस उम्र के बुजुर्गों वाले एक गैंग G3S परेशान है. इस गैंग के ज्यादातर मेंबर 70 साल या उससे ज्यादा के हैं. चलिए अब आपको इस गैंग के बारे में विस्तार से बताते हैं.

क्या है G3S गैंग

जापान जहां के लोग बाकी दुनिया के मुकाबले ज्यादा जीते हैं यह बुजुर्गों का गैंग वहीं का है. इस गैंग में तीन मेंबर हैं. हिदेओ उमिनो  (88 साल), हिदेमी मत्सुदा (70 साल) और केनिची वतनबे (69 साल). इन तीनों बुजुर्गों ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं कि आज पूरा जापान इनसे खौफ खाता है. हालांकि, अब तीनों बुजुर्ग जापान पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और इनके द्वारा किए गए सभी अपराधों की लिस्ट बना रही है.

शातिर अपराधी

बताया जाता है कि G3S गैंग के तोनीं सदस्य एक दूसरे से जेल में मिले थे. जेल में रहते हुए ही इन्होंने अपना गैंग बना लिया था और फिर बाहर आने के बाद एक साथ मिलकर अपराध करने लगे. हाल ही में उन्होंने जापानी द्वीप होक्काइजो की राजधानी साप्पोरो के एक घर में घुस कर चोरी कर ली. इस घर से उन्होंने 200 येन और लगभग 10 हजार येन की व्हिस्की की 3 बोतलें चुरा लीं. इसके अलावा उन्होंने जून में एक और घर में चोरी की थी. यहां से उन्होंने 10 लाख येन के गहने उड़ा दिए थे.

पुलिस ने कैसे पकड़ा

पुलिस को चोरियों से संबंधित कई शिकायतें मिल रही थीं. लेकिन इन्हें कौन कर रहा है इसका सुराग नहीं मिल रहा था. फिर एक दिन जिस घर में चोरी हुई, उसके पड़ोसी का फोन पुलिस स्टेशन में आया और उसने कुछ बुजुर्गों पर संदेह जताया. कुछ दिनों के जांच के बाद पुलिस ने सुबूतों के साथ इन तीनों बुजुर्गों को गिरफ्तार कर लिया.

बुजुर्गों द्वारा किए जाने वाले अपराध बढ़े

जापान की पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीते कुछ वर्षों में बुजुर्गों द्वारा किए जा रहे अपराध के मामले बढ़े हैं. साल 1989 में जहां 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों द्वारा अपराध करने की दर 2.1 फीसदी थी. वह साल 2019 तक बढ़ कर 22 फीसदी हो गई है.

ये भी पढे़ं: APJ Abdul Kalam Death Anniversary: अब्दुल कलाम की देन हैं ये खतरनाक मिसाइल, जानें इनकी ताकत और रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Midterm Elections 2026: US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
How Loco Pilot Knows Platform: लोको पायलट को कैसे पता लगता है, किस प्लेटफॉर्म पर लेनी है ट्रेन?
लोको पायलट को कैसे पता लगता है, किस प्लेटफॉर्म पर लेनी है ट्रेन?
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget