एक्सप्लोरर

इजरायल ने पहली बार युद्ध में उतारा एरो मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम, जानिए यह कितना ताकतवर है

Aero Missile Defense System:इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अब नया मोड़ पर आ गया है. इजरायल ने पहली बार एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम को युद्ध लड़ने के लिए उतार दिया है. आइए उसकी खासियत जानते हैं.

Aero Missile Defense System: इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज युद्ध से जुड़ी दर्दनाक खबरें सामने आती रहती है. कई सारे ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर आम आदमी का कलेजा कांप जाए. अब इजरायली सेना ने अपने एरो एयर डिफेंस सिस्टम को लाल सागर क्षेत्र में लॉन्च कर दिया है. इस सिस्टम की मदद से सेना ने एक मिसाइल भी तबाह कर दी है. इजरायली रक्षा बलों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, इसे सही जगह पर सेट कर दिया गया है, ताकि यह दुश्मनों के तरफ से आने वाले मिसाइल को मार गिरा सके. 

कितना ताकतवर है एरो एयर डिफेंस सिस्टम?

एरो एयर डिफ़ेंस सिस्टम (Aero Air Defense System) एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. इस सिस्टम ने इजरायल पर दागी गई सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को नष्ट कर दिया है. एरो सिस्टम को 200 किलोमीटर (120 मील) से अधिक दूरी वाली छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए बनाया गया था. यह सिस्टम सैन्य विमानों या तोपखाने रॉकेटों को रोकने के लिए नहीं है. 

2022 में हुआ था इसका परीक्षण

एरो-3 मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम की सफल टेस्टिंग जनवरी 2022 में हुई थी. यह सिस्टम न्यूक्लियर, केमिकल, बायो या किसी भी दूसरे हथियार को ले जाने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट कर सकता है. इसके अलावा, यह दूसरी बैलिस्टिक मिसाइलों को वायुमंडल के बाहर भी मार गिरा सकता है. बता दें कि इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. 7 अक्टूबर को हमास की ओर से किए गए हमलों में लगभग 1400 इजरायलियों की मौत हुई थी, लेकिन इस हमले के जवाब में इजरायल ने रक्षा अभियान शुरु कर दिया. इजरायली हमले के बाद गाजा में लगभग 7000 लोगों की मौत हो गई है. 

ये भी पढ़ें: ‘चटनी, चायवाला, बापू…’ जानें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किए गए इन हिंदी शब्दों का विदेशों में क्या है मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कौन तय करता है चीनी की कीमत, सरकार या किसानों का कितना रोल?
भारत में कौन तय करता है चीनी की कीमत, सरकार या किसानों का कितना रोल?
iPhone की चाहत और खत्म होता सब्र, क्यों जानलेवा बन रही बच्चों की जिद?
iPhone की चाहत और खत्म होता सब्र, क्यों जानलेवा बन रही बच्चों की जिद?
पाकिस्तान में कितनी चीनी होती है, दुनिया में किस नंबर पर?
पाकिस्तान में कितनी चीनी होती है, दुनिया में किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget