एक्सप्लोरर

Baby King Cobra: क्या किंग कोबरा का बच्चा भी होता है जहरीला, जानें इसका जहर कितना खतरनाक

सांप को दुनिया में सबसे जहरीला जानवर माना जाता है. लेकिन क्या किंग कोबरा के बच्चों को जहर भी खतरनाक होता है? आखिर किंग कोबरा के शरीर में कितने साल उम्र में जहर बनना शुरू हो जाता है?

दुनियाभर में लाखों प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं. लेकिन सांप को सबसे जहरीला जानवर माना जाता है. क्या आप जानते हैं कि कई सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि उनके काटने से किसी शख्स की मौत तुरंत हो सकती है. इतना ही नहीं सांप काटने के बाद तुरंत इलाज नहीं मिलने के कारण कई बार स्थिति बहुत खराब हो जाती है. जहरीले सांपों में किंग कोबरा की भी गिनती होती है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि क्या किंग कोबरा के बच्चे भी खतरनाक होते हैं. 

किंग कोबरा

बता दें कि क‍िंग कोबरा विषैलें सांपों की एक खास प्रजात‍ि है. यह अधिकांश भारत-चीन समेत दक्ष‍िण एश‍ियाई देशों में पाया जाता है. वहीं इनका आकार और गर्दन का पैटर्न अन्‍य कोबरा से बिल्‍कुल अलग होता है. ये काफी आक्रामक भी होते हैं. एक्सपर्ट हमेशा इंसानों को किंग कोबरा से दूर रहने के लिए कहते हैं. क्योंकि ये बहुत तेजी से हमला करते हैं. क‍िंग कोबरा के मुंह में सामने की ओर खोखले दांत होते हैं. ये ऊपरी जबड़े से जुड़े होते हैं. इनके जबड़ों में इतनी ताकत नहीं होती क‍ि अपने श‍िकार को नुकीले दांतों से पकड़ सके. इसलिए अपने शिकार पर जहर इंजेक्‍ट करते हैं. हालांकि कभी-कभी श‍िकार को डराने के ल‍िए अपने गर्दन को ह‍िलाते हैं और ह‍िस्‍स की आवाज निकालते हैं.

बेबी किंग कोबरा

कई लोग ये सोचते हैं कि किंग कोबरा का बच्चा खतरनाक नहीं होता है. लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक किंग कोबरा के बच्चे का जहर भी व्यस्क किंग कोबरा के बराबर ही खतरनाक होता है. फैक्सएनिमल की रिपोर्ट के मुताबिक कोबरा के बच्चे पैदा होते ही जहर विकसित कर लेते हैं. स्तनधारियों और पक्षियों के विपरीत कोबरा मादा केवल अंडों की तब तक रक्षा करते है, जब तक कि वे फूट नहीं जाते हैं. अंडे सेने के बाद कोबरा के बच्चे अकेले होते हैं. इसल‍िए उनमें श‍िकार करने और खुद को श‍िकार‍ियों से बचाने की पूरी क्षमता होती है. 

एक्सपर्ट के मुताबिक कई बार छोटे किंग कोबरा व्यस्क कोबरा से ज्यादा खतरनाक होते हैं. क्योंकि छोटा होने के कारण वो बहुत जल्दी डर जाते हैं. इस दौरान वो खतरा महसूस करते ही तुरंत अपनी रक्षा में वार करके जहर इंजेक्ट करते हैं. हालांकि वहीं व्यस्क कोबरा कई बार वॉर करने से पहले सामने वाले शिकार को डराने का प्रयास भी करता है. इसके लिए वो गर्दन ऊपर करके हिस्स की आवाज निकालता है. 

ये भी पढ़ें: Drinking Alcohol: क्यों शराब पीने के बाद दूसरी भाषा बोलने लग जाते हैं लोग, ये होता है इसका कारण 

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप
देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget