एक्सप्लोरर

रूस और चीन जैसी ताकतों से कैसी है मुस्लिम देश ईरान की दोस्ती, जंग में साथ देंगे या नहीं?

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती जंग में अमेरिका ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. जंग में वह खुलकर इजरायल का साथ देगा. हालांकि, रूस और चीन जैसे ईरान के सहयोगी देश अब तक बयानबाजी तक सीमित हैं.

ईरान और इजरायल के बीच जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है. इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है, जिसके बाद अमेरिका ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. हालांकि, ईरान ने जंग में पीछे हटने से इनकार करते हुए इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से कई हमले किए हैं, जिससे तेल अवीव व हाइफा जैसे शहरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है. 

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती जंग में अमेरिका ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. अगर ईरान के हमले बढ़ते हैं तो अमेरिका ने खुलकर इजरायल की मदद के संकेत दिए हैं. हालांकि, ईरान इस जंग में अलग-थलग नजर आ रहा है. दरअसल, रूस और चीन जैसे मुख्य सहयोगी भी खुलकर उसके साथ नहीं दिखाई दे रहे हैं. चलिए जानते हैं कि रूस और चीन जैसे देशों से ईरान की दोस्ती कैसी है और जंग में ये देश ईरान का साथ देंगे या नहीं? 

कैसी है रूस और चीन से ईरान की दोस्ती

पहले बात रूस की करें तो ईरान उसका बड़ा रणनीतिक सहयोगी है. सीरिया में बशर-अल-असद सरकार का तख्तापलट के बाद पश्चिम एशिया में रूस की मौजूदगी सीमित हो गई है, केवल ईरान ही है जिसके कारण रूस पश्चिम एशिया में टिका हुआ है. ऐसे में ईरान उसके लिए काफी जरूरी है. वहीं अगर चीन की बात करें तो ईरान उसका आर्थिक व सैन्य सहयोगी है. चीन ईरान को कई चीजों की सप्लाई करता है, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइलों का सामान से लेकर हथियारों की टेक्नोलॉजी तक शामिल है. 

क्या रूस और चीन देंगे ईरान का साथ

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग में अभी तक रूस और चीन का रुख बहुत ही सीमित रहा है और दोनों देशों ने खुलकर ईरान का साथ देने के संकेत नहीं दिए हैं. इस जंग में ईरान को सैन्य सहयोगी की जरूरत है, लेकिन चीन और रूस जैसे देश अभी तक बयानबाजी तक ही सीमित हैं. दरअसल, रूस पहले से ही यूक्रेन के साथ जंग में उलझा हुआ है और उसे खुद हथियारों की जरूरत है. ऐसे में वह खुलकर ईरान का साथ देने से कतरा रहा है. वहीं, चीन ने भले ही ईरान पर इजरायली हमलों का विरोध किया हो, लेकिन उसने भी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: फोन, एसी या फिर टीवी से भी ईरान में तबाही मचा सकता है इजरायल, ये है तरीका

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nadrai Bridge of Kasganj : नीचे नदी, बीच में सुरंग फिर दो नहरें और चौराहा... इतना क्यों खास है कासगंज का नदरई पुल?
नीचे नदी, बीच में सुरंग फिर दो नहरें और चौराहा... इतना क्यों खास है कासगंज का नदरई पुल?
Kargil Vijay Diwas: कारगिल की जंग में टाइगर हिल को जीतना इतना मुश्किल क्यों था?
कारगिल की जंग में टाइगर हिल को जीतना इतना मुश्किल क्यों था?
Chor Bazaar Law: क्या चोर बाजार से सामान खरीदने पर भी हो सकती है FIR?
क्या चोर बाजार से सामान खरीदने पर भी हो सकती है FIR?
Kargil Vijay Diwas: कारगिल की जंग में भारत ने दोबारा जीती थीं ये चोटियां, जानें इतिहास
कारगिल की जंग में भारत ने दोबारा जीती थीं ये चोटियां, जानें इतिहास

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget