एक्सप्लोरर

राजस्थान में IPS अधिकारी का हुआ डिमोशन, क्या ऐसा होने पर सैलरी भी होती है कम?

राजस्थान में आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी का डिमोशन हुआ है. क्या आप जानते हैं कि जब किसी सरकारी कर्मचारी का डिमोशन होता है, तो उसे कितनी सैलरी मिलती है? जानिए क्या है नियम.

नौकरी में आपने लोगों को प्रमोशन पाते हुए सुना होगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चर्चित मामले के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर एक आईपीएस अधिकारी का डिमोशन हुआ है. जी हां, राजस्थान के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय सेवा के अफसर का प्रमोशन के बजाय डिमोशन किया गया है. अब सवाल ये है कि क्या डिमोशन के बाद सैलरी भी कम हो जाती है या उन्हें पहले के बराबर ही सैलरी मिलती है. 

क्या है मामला?

बता दें कि राजस्थान सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी का डिमोशन किया है. जानकारी के मुताबिक  वर्ष 2009 बैच के आईपीएस पंकज कुमार चौधरी का डिमोशन किया गया है. इसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी किया है. आईपीएस पंकज चौधरी अपनी 12 साल की सर्विस के बाद लेवल 11 की वेतन श्रृंखला तक पहुंचे थे. लेकिन अब सरकार ने उनका डिमोशन किया है, जिसके बाद वो लेवल 10 की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में आ गए हैं. 

क्यों हुआ डिमोशन?

अब सवाल ये है कि एक आईपीएस अधिकारी का सरकार ने डिमोशन क्यों किया है. दरअसल कुछ साल पहले आईपीएस पंकज चौधरी का पारिवारिक विवाद न्यायालय तक पहुंच गया था. जिसके बाद उनके ऊपर आरोप लगा था वह पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी की है. हालांकि इस मामले में कुछ सालों तक कोर्ट में केस चला था, जिसमें पंकज चौधरी केस जीत गये थे. लेकिन उस मामले को लेकर विभागीय जांच राज्य सरकार की तरफ से की जा रही थी. इस जांच के बाद ही सरकार ने उनका डिमोशन किया है. बता दें कि उनका डिमोशन कनिष्ठ वेतन श्रृंखला पर किया गया है, जो एक फ्रेशर आईपीएस की वेतन श्रृंखला होती है. यानी अब पंकज चौधरी को एक फ्रेशर के बराबर सैलरी मिलेगी.

डिमोशन के बाद क्या कम होती है सैलरी ?

अब सवाल ये है कि क्या डिमोशन के बाद उस अधिकारी/कर्मचारी की सैलरी भी कम हो जाती है. इसका जवाब है हां. नियमों के मुताबिक अधिकारी या कर्मचारी का जब डिमोशन होता है, तो उसे जिस ग्रेड पेड पर डिमोशन किया जाता है, उसकी सैलरी फिर उतनी ही हो जाती है ना कि वर्तमान सैलरी के मुताबिक मिलती है. यही कारण है कि सरकारी कर्मचारी डिमोशन से हमेशा बचने के लिए बेहतरीन तरीके और साफ सुथरी छवि के साथ काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें:कोई गैर मुस्लिम हज करने चला जाए तो उसके साथ क्या होता है? जानिए इसके लिए क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 25 तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में कितनी है लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्र? जान लीजिए जवाब
भारत में 25 तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में कितनी है लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्र? जान लीजिए जवाब
भारत-पाक सीमा पर लगी इलेक्ट्रिक फेंसिंग में कितना दौड़ता है करंट? दुश्मन ने छुआ तो क्या होगा उसका हाल
भारत-पाक सीमा पर लगी इलेक्ट्रिक फेंसिंग में कितना दौड़ता है करंट? दुश्मन ने छुआ तो क्या होगा उसका हाल
सिद्धारमैया को इस्तीफे के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाली सुविधाएं?
सिद्धारमैया को इस्तीफे के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाली सुविधाएं?
Bakrid 2026: ईद की नमाज के लिए क्यों नहीं दी जाती अजान? बेहद खास है इसके पीछे की वजह
ईद की नमाज के लिए क्यों नहीं दी जाती अजान? बेहद खास है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News
‘Satarangi’ की cast ने खोले कई राज, emotions और action से भरी है कहानी
Bakrid Clash | Maharashtra: बकरीद पर पर भयंकर बवाल! | Eid Al Adha | Qurbani Controversy
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha | Qurbani Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,50 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,50 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
PHOTOS: गाजियाबाद में गजब मना तेजस्वी के बेटे इराज का जन्मदिन, लालू संग तेज प्रताप भी दिखे खुश
गाजियाबाद में गजब मना तेजस्वी के बेटे इराज का जन्मदिन, लालू संग तेज प्रताप भी दिखे खुश
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टर शेफ 1 विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल बेड से शेयर की फोटो, बोलीं- प्रार्थना की जरुरत है
मास्टर शेफ 1 विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल बेड से शेयर की फोटो, बोलीं- प्रार्थना की जरुरत है
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
Viral News: भागड़ा नांगल डैम पर छात्र ने लिखा अजीब निबंध, पढ़ने के बाद जूतम पैजार पर उतरे यूजर्स
भागड़ा नांगल डैम पर छात्र ने लिखा अजीब निबंध, पढ़ने के बाद जूतम पैजार पर उतरे यूजर्स
CSIR UGC-NET 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च और प्रोफेसर बनने का सपना अब होगा पूरा
CSIR UGC-NET 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च और प्रोफेसर बनने का सपना अब होगा पूरा
Wegovy Side Effects: स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी
स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget