एक्सप्लोरर

जब भी IPhone लॉन्च होता है तो फोन की फोटो में 9.41 ही क्यों बजते हैं? ये है इसकी कहानी

Iphone 15 Photos and Price: जब भी कोई भी आईफोन लॉन्च होता है तो आपने देखा होगा कि फोन की हर फोटो में 9 बजकर 41 मिनट का समय होता रहता है. तो जानते हैं ये किस वजह से होता है?

एप्पल ने अपनी आईफोन-15 की सीरीज को लॉन्च कर दिया है. एप्पल ने इस सीरीज में 4 नए फोन मार्केट में उतारे हैं. एप्पल की ओर से फोन लॉन्च होने के बाद अब सोशल मीडिया पर आईफोन-15 के नए फीचर्स और इसकी कीमत की काफी चर्चा हो रही है. कई लोग फोन की फोटो भी शेयर कर रहे हैं, जिसके जरिए उसकी लुक की तारीफ हो रही है. आपने भी नए आईफोन की फोटो देखी होगी, लेकिन क्या आपने एक बात नोटिस है कि आईफोन की जितनी भी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, उनमें टाइम 9 बजकर 41 मिनट हो रहा है. 

ये बात सिर्फ आईफोन-15 की ही नहीं है, इससे पहले जितने भी आईफोन लॉन्च हुए हैं, सभी में टाइम 9 बजकर 41 मिनट ही होता है. अगर आप गूगल पर आईफोन की फोटो भी सर्च करेंगे तो हर फोन में टाइम 9 बजकर 41 ही रहेगा. तो कभी सोचा है कि आखिर ये किस वजह से होता है और किस वजह से एप्पल अपने फोटो में टाइम हमेशा एक ही रखता है. तो जानते हैं 9 बजकर 41 मिनट के टाइम की क्या कहानी है...

क्या है इस टाइम की कहानी?

अगर आप एप्पल की वेबसाइट पर देखेंगे तो हर फोन में टाइम एक ही होगा. वैसे ये सिलसिला 16 साल से चला आ रहा है और इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी. उस वक्त जब पहला आईफोन लॉन्च किया गया था तो स्टीव जॉब्स उसे लॉन्च करने वाले थे. उस दौरान वे चाहते थे कि जब भी फोन लॉन्च हो उस वक्त जो टाइम हो रहा हो, वो ही फोन में और पीछे चल रहे प्रजेंटेशन में टाइम होना चाहिए. जैसे मान लीजिए अगर फोन 12 बजकर 10 मिनट पर लॉन्च हो तो हर स्क्रीन पर भी वो टाइम दिखे.

लेकिन, एप्पल ने लॉन्च प्रजेंटेशन में लगने वाले टाइम के हिसाब से अंदाजा लगाया कि किस वक्त फोन लॉन्च होगा. उस हिसाब से वो आईफोन 9 बजकर 41 मिनट पर लॉन्च होना था और टाइम 9 बजकर 42 मिनट हुआ.जब इस समय पर फोन लॉन्च हुआ तो उस वक्त 9.42 हो रहा था और हर डिस्प्ले पर भी 9 बजकर 42 मिनट ही दिख रहा था. इसके बाद से लगातार ये सिस्टम चलता रहा. मगर ये टाइम साल 2010 में बदल गया और वो टाइमिंग 9 बजकर 41 मिनट हो गया, जिसके बाद से यह सिलसिला जारी है. 

अब 2010 के बाद जितने भी फोन लॉन्च हुए हैं, उन सभी फोन में डिस्प्ले में 9 बजकर 41 मिनट का ही समय होता है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब फोन इसी वक्त लॉन्च किया जाता है और लॉन्चिंग टाइम के हिसाब से ये टाइम रहता है. अब आईफोन के इस टाइम को ही हमेशा हर फोन के डिस्प्ले में रखा जाता है. 

ये भी पढ़ें- ऐसे हुआ था भारत के राज्यों का नामकरण, नाम पढ़कर ही पता चल जाता है कि वहां की क्या है खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget