एक्सप्लोरर

टीवी पर सिर्फ 1 घंटे दिखने वाले एक एपिसोड को शूट करने में कितना समय लगता है?

टीवी शो में डायलॉग्स शूटिंग के समय ही पता चलते हैं. टीआरपी और चैनल की पॉलिसी के आधार पर इनमें बदलाव होते रहते हैं. हर हफ्ते की टीआरपी के आधार पर ही अगले हफ्ते का काम तय किया जाता है.

TV Show Shooting: टीवी पर रोजाना ढेरों सीरियल आते हैं. इन सीरियल्स का एपिसोड कुछ देर आपका मनोरंजन करने के बाद खत्म हो जाता है, उसके बाद अगला एपिसोड अगले दिन प्रसारित किया जाता है. आप तो पूरा एपिसोड केवल घंटे में देख लेते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस एक एपिसोड को शूट करने में कितना समय लगता है? शूटिंग के बाद कलाकारों को आउटफिट्स का क्या होता है? शायद आपके मन में भी कई बार ऐसे सवाल आते होंगे. आज हम आपके इन सवालों का जवाब देने वाले हैं.

एक एपिसोड में लगता है इतना समय
टीवी में काम करने का तरीका फिल्मों में काम के तरीके से पूरी तरह से बदल जाता है. टीवी इंडस्ट्री में शूटिंग का काम फिल्मों से काफी अलग होता है. टीवी सीरियल कलाकार बताते हैं कि टीवी सीरियल शूटिंग में डेली सोप होते हैं और उनका शूट अधिकतर इंडोर होता है. जिसमें लोकेशन एक ही रहती है और वहां लाइटिंग का सेटअप रहता है. आजकल थ्री कैमरा शूट होने लगा है, इसलिए एक एपिसोड एक दिन में आराम से शूट हो जाता है. वहीं, कुछ ऐसे शो जिनमें वीएफएक्स का बहुत इस्तेमाल होता है, जैसे नागिन या क्राइम पर आधारित शो, जिनमें ज्यादतर शूटिंग बाहर होती है, ऐसे शो को शूट करने के लिए 3 से 4 दिन भी लग जाते हैं.

शूटिंग के वक्त ही पता चलते हैं डायलॉग 
सप्ताह में पांच या छह दिन आने वाले सीरियल की शूटिंग लगातार चलती रहती है. हालांकि, बैकअप में इनके 2-3 एपिसोड रखे जाते हैं, लेकिन मौके पर बहुत सारे किरदार मौजूद रहते हैं, इसलिए शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं आती और यह लगातार चलती रहती है. भले ही शो की स्क्रिप्ट कई महीने पहले लिख दी जाती हो, लेकिन डायलॉग्स शूटिंग के समय ही पता चलते हैं. टीआरपी और चैनल की पॉलिसी के आधार पर इनमें बदलाव होते रहते हैं. हर हफ्ते की टीआरपी के आधार पर ही अगले हफ्ते का काम तय किया जाता है.

कपड़ो का क्या होता है?
टीवी सीरियल में पहने जाने वाले कपड़े प्रोडक्शन हाउस की ओर से दिए जाते हैं. ज्यादातर कपड़े कलाकारों के नाप के ही होते हैं. वहीं अभिनेत्रियों के ब्लाउज कॉमन साइज के होते हैं. शूटिंग से पहले इन्हे ऑल्टर किया जाता है. प्रोडक्शन का सबसे ज्यादा खर्च कपड़ों पर ही होता है. शूटिंग के बाद इन कपड़ों को पैक करके रख देते हैं और किसी अगले शूट के लिए साइट कैरेक्टर्स को मिक्स एंड मैच करके पहना देते हैं.

यह भी पढ़ें -

गले लग कर आप सिर्फ अपने प्रेम को ही मजबूत नहीं करते, बल्कि इन बीमारियों से भी छुटकारा पाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget