एक्सप्लोरर

Hug Day: गले लग कर आप सिर्फ अपने प्रेम को ही मजबूत नहीं करते, बल्कि इन बीमारियों से भी छुटकारा पाते हैं

जब आप अपने सबसे खास प्रियजन को गले लगाते हैं तो आपके अंदर एक ऑक्सीटॉसिन नामक हार्मोन उत्पन्न होता है, जो आपकी मेमोरी पावर को बेहतर बनाता है.

वेलेंटाइन वीक शुरू होते ही प्रेमी और प्रेमिकाओं का हर एक दिन खास हो जाता है. 7 फरवरी से शुरू हुआ यह त्यौहार 14 फरवरी तक प्रेमी जोड़े पूरे उत्साह से मनाते हैं. इन्हीं सबके बीच आता है 12 फरवरी का दिन. 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को पूरी आत्मीयता से गले लगाते हैं. गले लगाने से जहां एक तरफ आपका प्रेम संबंध मजबूत होता है, तो वहीं दूसरी तरफ इसके कई मेडिकल फायदे भी सामने आए हैं‌. आज इस आर्टिकल में हम आपको गले लगाने से जुड़े कुछ मेडिकल फायदे बताएंगे.

गले लगाने से होता है ये फायदा

किसी के गले लगना या किसी को आत्मीयता से गले लगाना, एक ऐसी साइकोलॉजिकल थेरेपी है जो बहुत काम आती है. अगर आपका मूड सही नहीं हो, आप किसी बात से बहुत परेशान हों और आप बेहद कमजोर महसूस कर रहे हों, तो उस दौरान अगर आपका कोई खास मित्र या जीवनसाथी आपको आत्मीयता से गले लगा ले और आपके ऊपर विश्वास दिखाए तो आप इन सभी परेशानियों से तुरंत उबर जाते हैं.

तनाव दूर होता है

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आप किसी बात को लेकर बेहद तनाव में हैं और इस दौरान आपका कोई सबसे भरोसेमंद और नजदीकी व्यक्ति आपको गले लगा ले और आप पर भरोसा दिखाते हुए आप के समर्थन में खड़े रहने का भाव प्रकट करे, तो आपका तनाव काफी हद तक दूर हो जाता है और आप में एक नई ऊर्जा भर जाती है.

मेंटल हेल्थ बेहतर होती है

किसी को अगर आप प्रेम करते हैं तो उसे सिर्फ हग डे के दिन ही गले ना लगाएं. अगर आप पति-पत्नी हैं और एक साथ रहते हैं तो कोशिश करें कि एक प्यारा सा हग उन्हें हर रोज दें. दरअसल, जब आप अपने सबसे खास प्रियजन को गले लगाते हैं तो आपके अंदर एक ऑक्सीटॉसिन नामक हार्मोन उत्पन्न होता है, जो आपकी मेमोरी पावर को बेहतर बनाता है और आपके तंत्रिका तंत्र को भी उत्तेजित करता है. इसकी वजह से आपका मेंटल हेल्थ भी बेहतर होता है.

मांस पेशियों के तनाव में आराम मिलता है

किसी खास और बेहद नजदीकी व्यक्ति को जब आप गले लगाते हैं, तो इससे आपके रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, जिसकी वजह से आपके मांस पेशियों के तनाव को भी आराम मिलता है. इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सबसे पहले आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को एक आत्मीयता से भरा हग दें और उन्हें विश्वास दिलाएं कि आप उनके साथ किसी भी सूरत में हमेशा खड़े रहेंगे.

ये भी पढ़ें: आपके पास किस राज्य का सिक्का है... उत्तर बताएंगे ये खास निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget