एक्सप्लोरर

एक नहीं कई तरह के हॉर्न बजाती है ट्रेन, जानें क्या होता है इन सबका मतलब

Indian Railway Trains Horns: ट्रेनें सिर्फ एक ही तरह का हॉर्न नहीं बजाती. बल्कि ट्रेनें कुल 11 तरह के हॉर्न बजाती हैं. चलिए आपको बताते हैं किस तरह के होते हैं यह अलग-अलग हॉर्न. 

Indian Railway Trains Horns: भारत में रोजाना हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाई जाती है. इनमें से कुछ यात्री ट्रेन होती है तो वहीं कुछ मालगाड़ियां होती हैं जो माल ढोने का काम करती हैं. लेकिन एक जो चीज कॉमन होती है वह होती है इन ट्रेनों का हार्न. चाहे लोगों को लाने ले जाने वाली ट्रेन हो या फिर सामान ढोने वाली मालगाड़ी स्टेशन पर आने से पहले आपको दोनों ही हार्न मारती हुई दिखाई दे जाती है.

आपने जो हॉर्न सुने होंगे वह आमतौर पर सामान्य हॉर्न होते हैं. लेकिन आपको बता दें ट्रेनें सिर्फ एक ही तरह का हॉर्न नहीं बजाती. बल्कि ट्रेनें कुल 11 तरह के हॉर्न बजाती हैं. चलिए आपको बताते हैं किस तरह के होते हैं यह अलग-अलग हॉर्न. 

धुलाई के लिए छोटा हॉर्न

जब किसी ट्रेन को सफाई की जरूरत पड़ती है. तो ऐसे में लोको पायलट स्‍टेशन पर छोटा हॉर्न बजाता है. इसका मतलब होता है कि ट्रेन यार्ड में धुलाई के लिए और सफाई के लिए जाने को रेडी है.

दो छोटे हॉर्न

ट्रेन में दो छोटे हॉर्न देने का मतलब होता है. ट्रेन अब चलने को तैयार है. दो छोटे हॉर्न देकर लोको पायलट ट्रेन के गार्ड को बताता है कि अब टाइम हो गया है ट्रेन चलने को तैयार है. फिर गार्ड के सिग्नल के बाद ट्रेन चल पड़ती है.

तीन छोटे हॉर्न

तीन छोटे हॉर्न एमरजैंसी सिचुएशन में दिए जाते हैं. जब ट्रेन में कुछ इमरजेंसी आ जाती है तो लोको पायलट हॉर्न बजाकर गार्ड को बताता है कि उसका ट्रेन पर कंट्रोल नहीं रहा है, इसके बाद गार्ड तुरंत वैक्यूम ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकता है. 

चार छोटे हॉर्न

जब ट्रेन में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है तो लोको पायलट चार छोटे हॉर्न बजाता है. अक्सर आपने रेलवे स्टेशन पर यह वाला हार्न सुना होगा लेकिन आपको उसका मतलब नहीं पता होगा. 

एक लंबा, एक छोटा हॉर्न

ट्रेन के इंजन को शुरू करने से पहले लोको पायलट गार्ड को ब्रेक पाइप सिस्टम सेट करने के लिए सिग्नल देने के लिए एक लंबा और एक छोटा हाॅर्न बजाता है. 

छह बार छोटे हॉर्न

आपको यह हॉर्न बहुत कम सुनाई देता होगा. जब ट्रेन किसी मुश्किल स्थिति में फंस जाती है. तब ऐसे में लोगों पायलट छह बार छोटे हॉर्न बजाकर नजदीक की रेलवे स्टेशन से मदद मांगता है. यह खतरा ट्रेन में चोरी या डकैती या फिर बदमाशों के आने पर या फिर लूट से बचने के लिए हो सकता है.  

दो छोटे और एक लंबा हॉर्न

जब किसी इमरजेंसी की स्थिति में कोई चेन खींच दे. या फिर गार्ड ने वैक्यूम ब्रेक लगा दिया हो. तब लोको पायलट गार्ड को इंजन का कंट्रोल लेने के लिए दो छोटे और एक लंबा हॉर्न बजा कर संकेत देता है. 

लगातार हॉर्न

जब कोई ट्रेन लगातार हॉर्न बजाती है तो यह हाॅर्न यात्रियों के लिए होता है जो प्लेटफार्म पर खड़े होते हैं. इसका मतलब यह होता है कि ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकेगी सीधे निकल चली जाएगी. 

दो बार रुककर हॉर्न

जब दो बार रुक कर और मजा आ जाता है तो यह रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे लोगों के लिए होता है. यह उन लोगों को सूचना होती है कि ट्रेन आने वाली है दूर हट जाइए रेलवे ट्रैक से.  

दो लंबे और एक छोटा हॉर्न

जब सफर के दौरान ट्रेन को ट्रैक बदलना होता है. तब लोको पायलट दो लंबे और एक छोटा हॉर्न बजाकर इस बात का इशारा देता है कि वह ट्रैक बदल रहा है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने पहनी थी ये खास लोगो वाली शर्ट, जानें क्या होता है इसका मतलब?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget