एक्सप्लोरर

Indian Air Force Day : ब्रिटिश इंडिया में कितने थे विमान और सैनिक, भारत और पाकिस्तान में कैसे हुआ था बंटवारा?

इंडियन एयरफोर्स डॉट एनआईसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आजादी के समय भारतीय वायु सेना के पास 900 विमान थे. इनमें कुछ लड़ाकू विमान और बमवर्षक शामिल थे.

भारतीय वायु सेना हर साल 8 अक्तूबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है. इस बार इंडियन एयरफोर्स अपना 92वां स्थापना दिवस मना रही है. साल 1932 में स्थापित भारतीय वायुसेना ने देश का सिर हमेशा गर्व से ऊंचा किया है. इस फोर्स के पायलट जब फाइटर जेट्स पर सवार होकर दुश्मन के इलाके में घुसते हैं तो जेट्स की इंजन से उनकी जमीन कांपने लगती है. चलिए आज आपको इस मौके पर बंटवारे का एक किस्सा सुनाते हैं जब भारत पाकिस्तान के बीच सैनिकों और विमानों का बंटवारा हुआ था.

पहले सैनिकों के बंटवारे के बारे में जानिए

'राइट्स ऑफ पैसेज' किताब के लेखक एचएम पटेल अपनी किताब में लिखते हैं कि 7 अप्रैल, 1947 को पार्टीशन काउंसिल के सदस्य लियाकत अली ने ब्रिटिश वायसरॉय माउंटबेटन को पत्र लिखकर सेना के बंटवारे की बात की. जिन्ना की मांग पर 4 जुलाई को माउंटबेटन ने कहा कि सेना के ट्रांसफर के लिए सभी नेता मान गए हैं. जब बंटवारे की बात आई तो उस वक्त ब्रिटिश इंडियन आर्मी 4 लाख से ज्यादा सैनिक थे. इनमें से 3 लाख 91 हजार आर्मी के जवान थे और 13 हजार एयरफोर्स के जवान. इसके अलावा 8,700 नेवी के थे.

बंटवारे के बाद 2 लाख 60 हजार जवान भारत को मिले और 1 लाख 31 हजार जवान पाकिस्तान के पास गए. वहीं 10 हजार एयरफोर्स के जवान भारत को मिले, जबकि तीन हजान पाकिस्तान की सेना में गए. 5,700 नेवी के जवान भारत के पास आए और तीन हजार जवान पाकिस्तान को मिले.

हथियारों का भी हुआ बंटवारा

सैनिको के अलावा भारत और पाकिस्तान में हथियारों का भी बंटवारा किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त सेना के पास कुल 1 लाख 65 हजार टन वजन के मिलिट्री इक्विमेंट थे. इनमें से भारत को 4 नाव, 12 माइनस्वीपर्स और 1 युद्धपोत मिला. जबकि, पाकिस्तान को 2 छोटी नावें और 4 माइनस्वीपर्स मिले.

अब बात आती है हवाई जहाजों के बंटवारे पर. इंडियन एयरफोर्स डॉट एनआईसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आजादी के समय भारतीय वायु सेना के पास 900 विमान थे. इनमें कुछ लड़ाकू विमान और बमवर्षक शामिल थे. हालांकि, ये पाकिस्तान के साथ किस तरह से बांटे गए, इस पर कोई ठोस जानकारी मौजूद नहीं है. हालांकि, इंटरनेट पर मौजूद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन जहाजों को 60-40 के रेश्यो में बांटा गया था. यानी 60 फीसदी भारत को दिए गए थे और 40 फीसदी विमान पाकिस्तान को दिए गए. ये बंटवारा दोनों देशों के क्षेत्रफल और आबादी के आधार पर हुआ था.

ये भी पढ़ें: टाइम मशीन के नाम पर यूपी में करोड़ों की ठगी, क्या वाकई में टाइम मशीन जैसा कुछ होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Organ Donation: किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Pm Modi Indo Pacific Mission Visit: कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?
कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget