एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारत को मिले 20 करोड़ रुपये, कौन देगा यह रकम, ICC या पाकिस्तान?

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम पर पैसों की भी बारिश हुई. आईसीसी की ओर से फाइनल मैच जीतने वाली भारतीय टीम को करीब 20 करोड़ रुपये की इनाम राशि दी जाएगी.

India Wins Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर भारत ने दुबई में तिरंगा लहरा दिया है. भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 12 साल बाद दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमा लिया. टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 76 रन बनाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके साथ ही भारत दुनिया में सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश भी बन गया है. 

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम पर पैसों की भी बारिश हुई. बता दें, आईसीसी की ओर से फाइनल मैच जीतने वाली भारतीय टीम को करीब 20 करोड़ रुपये की इनाम राशि दी जाएगी. वहीं उपविजेता रही न्यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर यानी करीब 9.72 करोड़ रुपये मिलेंगे. अब सवाल यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम को यह इनाम राशि कौन देगा? दरअसल, इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी.

क्या मेजबान देश देता है चैंपियंस ट्रॉफी की इनाम राशि

बता दें, आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के दौरान पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी देने की घोषणा की गई थी. 1996 के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान को किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में शुरुआत में ही बाहर हो गया था. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, जिस देश को टूर्नामेंट की जिम्मेदारी दी जाती है, वह देश वहां होने वाले मैचों का पूरा खर्च उठाता है. इसे अलावा खिलाड़ियों की सुरक्षा, उनके लिए ट्रांसपोर्टेशन और ठहरने की व्यवस्था भी मेजबान देश करता है. जहां तक इनाम राशि की बात है तो यह मेजबान देश की जिम्मेदारी नहीं होती है. 

आईसीसी देगा फाइनल जीतने वाली मैच को इनाम राशि

किसी भी टूर्नामेंट में इनाम राशि की घोषणा आईसीसी की ओर से की जाती है. टूर्नामेंट की शुरुआत में आईसीसी ने चैपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 6.9 मिलियन डॉलर यानी 59 करोड़ रुपये की इनाम राशि की घोषणा की थी. यह 2017 में खेले गए मुकाबले से 53 फीसदी अधिक है. इसमें करीब 20 करोड़ रुपये भारतीय टीम को मिलेंगे, वहीं 9.72 करोड़ रुपये उपविजेता रही न्यूजीलैंड को दिए जाएंगे. वहीं सेमीफाइन में हारने वाली टीमों को 4.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी. यह इनाम राशि विजेता टीम को आईसीसी की ओर से दी जाएगी. 

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget