एक्सप्लोरर

भारत और पाकिस्तान के बीच कब हुआ था पहला सीजफायर, कितनी बार पड़ोसी मुल्क ने पीठ पर घोंपा है छुरा

Ceasefire Between India Pakistan: भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद जब बीते दिन दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ तो पाक ने उसे चंद घंटों में ही तोड़ दिया. चलिए जानें कि कब-कब पाक ने धोखा दिया.

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीते दिन एक खबर आई थी कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की ओर से सीजफायर किया गया था. दोनों देशों के बीच आपसी सहमति बनी, लेकिन सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठने शुरू हो गए थे. और सवाल उठे भी क्यों न, पाकिस्तान की फितरत ही है धोखबाजी और पीठ में छुरा घोंपने की. सीजफायर के कुछ देर बाद पाकिस्तान ने उसका उल्लंघन करके आखिर यह जता ही दिया कि वह धोखेबाज था, धोखेबाज है और धोखेबाज ही रहेगा. आइए जानें कि आखिर पाकिस्तान पर भरोसा क्यों नहीं किया जा सकता और कितनी बार उसने सीजफायर का उल्लंघन किया है.  

सीजफायर क्या होता है

जब दो देशों के बीच युद्ध की परिस्थिति होती है, तब दोनों के बीच एक समझौता किया जाता है. इसका सीधा अर्थ होता है कि अब हम एक-दूसरे पर किसी तरह का कोई हमला नहीं करेंगे. जल, थल और वायुसेना किसी भी तरह से कोई हमला नहीं किया जाएगा. सीजफायर का सीधा अर्थ है कि तत्काल प्रभाव से तनाव को कम करके शांति की ओर बढ़ना. इसके जरिए दोनों देश वादा करते हैं कि सीमा पर किसी भी तरह की कोई आक्रामक कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसके लिए किसी औपचारिक संधि की कोई जरूरत नहीं होती है. सीजफायर के बावजूद अगर कोई देश सीमा पर आक्रामक कार्रवाई करता है, तो उसे सीजफायर का उल्लंघन कहा जाता है. 

भारत-पाकिस्तान में पहला सीजफायर कब

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत-पाकिस्तान के बीच पहला सीजफायर तब हुआ था, जब कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में जंग हुई थी. वो साल 1947 था, तब इसी जंग में यूएन ने दोनों देशों के बीच सहमति से सीजफायर करवाया था.

कब-कब पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

  • 1947 में जब भारत पाकिस्तान के बीच बंटवारा हुआ, तब पाक ने कश्मीर पर कब्जे की कोशिश की थी. उस वक्त पाकिस्तानी सेना और कबायली लड़ाकों ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर दी थी. उस वक्त दोनों देशों के बीच पहला सीजफायर हुआ था. तभी LOC की नींव रखी गई थी. 
  • जब पाकिस्तान ने ऑपरेशन जिब्राल्टर के तहत कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की थी. तब भारत ने पड़ोसी मुल्क पर हमला किया था. 17 दिन के बाद सोवियत संघ और अमेरिका ने मध्यस्थता की, तब जाकर 23 सितंबर 1965 को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ.
  • 1971 में जब बांग्लादेश को अलग करने के लिए युद्ध चल रहा था, उस वक्त पाकिस्तान की हार हुई थी. तब 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया. ये सीजफायर बांग्लादेश के एक स्वतंत्र देश बनने के साथ खत्म हुआ था.
  • 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की थी. तब पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री मीर जफरुल्ला खान जमाली ने सीजफायर की पहल की और भारत ने इसे माना भी था.
  • इसके बाद अभी जब 22 अप्रैल को पहलगाम हमला हुआ, तब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक को कड़ा जवाब दिया था. इसके बाद युद्ध जैसे हालात बन गए. इसके बाद अमेरिका ने मध्यस्थता की और 10 मई 2025 को शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ, लेकिन इसके 2-3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया.

कब कब पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान का रिकॉर्ड रहा है कि उसने हमेशा सीजफायर का उल्लंघन किया है. इसकी वजह से भारत के कई जवान शहीद भी हो गए. साल 2003 में हुए समझौते बावजूद पाकिस्तान ने LOC पर कई बार गोली चलाई 2013, 2016 और 2019 में. बीते दिन जब सीजफायर लागू हुआ उसके कुछ घंटे के बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करके यह दिखा है कि उसकी फितरत हमेशा से मुकर जाने की ही रही है.

यह भी पढ़ें: युद्ध की चेतावनी के दौरान कैसे पहचानें सायरन, ग्रीन और रेड अलर्ट की आवाज में यह होता है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget