एक्सप्लोरर

भारत की पहली जनगणना में मिले थे इतने अमीर लोग, अब कितनी हो गई इनकी संख्या?

आजादी के बाद 1951 में देश में पहली बार जनगणना हुई थी. चलिए, आपको बताते हैं कि उस समय देश में कुल कितने अमीर लोग थे और उन लोगों के पास कुल कितनी संपत्ति थी.

साल 2011 से लंबे इंतजार के बाद अब सरकार साल 2027 में जनगणना करवाने जा रही है. इसको दो चरणों में करवाया जाएगा. पहला चरण 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा जिसमें पहाड़ी राज्यों में जैसे कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू- कश्मीर में जनगणना का काम होगा. वहीं दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा जिसमें मैदानी राज्यों में जनगणना करवाया जाएगा. इस बार की जनगणना बाकी जनगणना से अलग होने वाली है क्योंकि इसबार जाति आधारित जनगणना के साथ डिजिटल तरीके से आंकड़ों को इकठ्ठा किया जाएगा. ये तो हो गई इसबार के जनगणना की बात, चलिए, आपको बताते हैं कि जब देश में पहली बार जनगणना हुई थी जब कितने अमीर लोग मिले थे. 

पहली जनगणना में कितने अमीर 

अगर आजादी के बाद देश में हुई पहली जनगणना को देखा जाए तो उस समय जनगणना का उद्देश्य केवल जनसंख्या, भाषा, वर्ण, धर्म आदि जानने का था. उस दौरान धन, संपत्ति या अमीरों की संख्या को दर्ज ही नहीं किया गया था. यानी उस समय कोई आधिकारिक आंकड़ा अमीरों की संख्या या धन-संपत्ति वाले घरानों के बारे में मौजूद नहीं था. अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो आजादी के बाद पहले जनगणना में कितने लोग अमीर थे इसका कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. देश उस समय हाल ही में आजाद हुआ था और यह आजादी के बाद की पहली जनगणना थी. आजादी के बाद तमाम ऐसी योजनाएं चलाई गईं जिससे असमानताएं कम करने में मदद मिली. 

पहली जनगणना की कुछ खास बातें

आजादी की बाद पहली जनगणना कई मायनों में एतिहासिक थी. इसमें लोगों से उनकी जन्मतिथि, शिक्षा, व्यवसाय, धर्म, भाषा, और रहन-सहन की स्थिति से जुड़े सवाल पूछे गए. उस समय देश की जनसंख्या 36.1 करोड़ के आसपास थी आज यह संख्या 140 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. वहीं, देशभर में साक्षरता दर 18 प्रतिशत के आसपास थी. इसमें 1947 के विभाजन के बाद यह पहली जनगणना थी, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के कारण उत्पन्न हुई जनसंख्या विस्थापन को भी दर्ज किया गया. जनगणना में यह रिकॉर्ड किया गया कि कितने लोग पाकिस्तान से आए और कितने भारत से पाकिस्तान गए.

इसे भी पढ़ें- ड्रोन के मामले में भारत के सामने कहां टिकता है पाकिस्तान, जानें किसके ड्रोन ज्यादा घातक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?
कैसे होती है शराब की टेस्टिंग, कैसे दी जाती है क्लीन चिट?
कैसे होती है शराब की टेस्टिंग, कैसे दी जाती है क्लीन चिट?

वीडियोज

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal
Delhi Building Collapse: पीजी में'मौत का एग्रीमेंट'.. जवाबदेही कब ?।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget