एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल के दौरान क्या घर से बाहर निकल सकते हैं? जानें आपके शहर में क्या-क्या बदल जाएगा

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. पहलगाम हमले में मारे गए 26 मासूम लोगों का बदला लेने के लिए भारत की तरफ से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर आग बरसाई गई है.

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. पहलगाम हमले में मारे गए 26 मासूम लोगों का बदला लेने के लिए भारत की तरफ से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर आग बरसाई गई है. इसमें कई आतंकियों और उनके करीबियों के मारे जाने की खबर है. सेनाओं की तरफ से भी इसकी पूरी जानकारी दी गई है. इसी बीच अब भारत के तमाम शहरों में मॉक ड्रिल का आयोजन हो रहा है, जिसमें लोगों को ये बताया जाएगा कि युद्ध जैसे हालात में उन्हें क्या-क्या करना है. ऐसे में कई लोगों के मन में मॉक ड्रिल को लेकर सवाल हैं, कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या इस दौरान वो घर से बाहर निकल सकते हैं? वहीं कुछ लोगों का सवाल है कि इस दौरान क्या-क्या चीजें होंगी. 

क्या है मॉक ड्रिल?

मॉक ड्रिल एक ऐसा सिविल डिफेंस अभ्यास होता है जिसमें मौजूदा परिस्थितियों की तरह ही हवाई हमले के सायरन बजाए जाते हैं, शहरों को ब्लैकआउट किया जाता है, नागरिकों को सुरक्षित जगहों में ले जाया जाता है और इमरजेंसी टीमें अपनी जरूरी भूमिका निभाती हैं. मॉक ड्रिल का काम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और आपदा के समय घबराहट, भ्रम और नुकसान को कम करना होता है. साथ ही इसका मकसद यह दिखाना होता है कि अगर दुश्मन देश हमला करे, तो इलाके को अंधेरे में कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है. क्योंकि इससे दुश्मन को निशाना साधने में मुश्किल होती है. इसलिए युद्ध जैसे हालात में मॉक ड्रिल कराई जाती है.  

क्या मॉक ड्रिल में घर से बाहर निकल सकते हैं

मॉक ड्रिल के दौरान पूरे शहर में ब्लैक आउट किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार की लाइट जलाने के लिए सख्त मना रहेगा. इसमें घरों में लगे इन्वर्टर, मोबाइल की फ्लैश लाइट और मोमबत्ती आदि भी शामिल हैं. जो भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. मॉक ड्रिल के दौरान यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर है तो वह अपने वाहन की लाइट भी बंद रखें. इसके अलावा शहर में जिन स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा उनमें राजभवन, डीएसओ ऑफिस, बीएसएनएल ऑफिस, गवर्नमेंट हॉस्टल, स्टेडियम और कई जगह शामिल हैं. मॉक ड्रिल के दौरान घर से बाहर निकल सकते हैं, लेकिन इस ड्रिल के दौरान एक कंपलीट इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम का प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), अस्पताल और आम नागरिक मिलकर युद्ध जैसी स्थिति का मुकाबला कैसे करें, यह दिखाया जाएगा. जिसके लिए अलग-अलग कोडवर्ड और टाइमलाइन दी गई है.

कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल 
भारत के 200 से ज्यादा जिलों में मॉक ड्रिल किया जाएगा. जिसमें से दिल्ली के 11 जिलों में मॉक ड्रिल होने जा रही है, इसमें पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, शाहदरा और पश्चिमी दिल्ली है. वहीं इसी बीच पुलिस ने दिल्ली के बड़ी मार्केट और टूरिस्ट प्लेस पर सुरक्षा बढ़ा दी है. कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, जनपथ, यशवंत प्लेस, गोल मार्केट जैसी जगहों पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा पेट्रोलिंग की जा रही है. इसके साथ ही व्हीकल्स की कड़ी जांच की जा रही है. इसमें पुलिस ने विशेष रूप से किराए के और बिना रजिस्ट्रेशन वाले व्हीकल्स पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें - Mock Drill: युद्ध के लिए होने वाली मॉक ड्रिल में क्या-क्या सिखाया जाता है, यह कितनी फायदेमंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget