एक्सप्लोरर

दुनिया का एक ऐसा गांव, जहां बच्चों को बाहर नहीं खेलने देते उनके माता-पिता, आखिर इस गांव में ऐसा क्या है?

अक्सर, बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए कहा जाता है. लेकिन दुनिया मे एक जगह ऐसी भी है, जहां माता-पिता अपने बच्चों को घर के बाहर खेलने के लिए सख्ती से मना करते हैं. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

Kids Are Banned From Playing Outside Here: एक ही बात को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है कि हमारे लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिवधियां कम होती जा रही हैं. बच्चे हों या बड़े, उन्हें जितना शारीरिक तौर पर एक्टिव होना चाहिए, उतने वो  एक्टिव नहीं हैं. आज कल के बच्चे मोबाइल फोन में गेम खेलने में अपना पूरा समय बर्बाद कर देते हैं जिससे उन्हें कई तरह के नुकसान भी होते है जिनमे से एक होता है शारीरिक तौर पर एक्टिव ना होना. ऐसे में माता पिता अक्सर बच्चो को पार्क या घर से बाहर जाकर खेलने के लिए उत्साहित करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया मे एक ऐसी जगह भी है, जहां माता-पिता बच्चों को घर से बाहर निकलकर खेलने की अनुमति नही देते है बल्कि घर के अंदर ही रहकर खेलने के लिए कहा जाता हैं.

माता पिता को किस बात का है डर 

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार नॉरविच नाम की एक जगह है जो यूनाइटेड किंगडम में मौजूद है. नॉरविच में लोग अपने बच्चों को बाहर खेलने के लिए सख्ती से मना करते हैं. उन लोगों को हर समय इस बात का भय रहता है कि यदि बच्चे बाहर गए तो वापस लौट नही पाएंगे. ऐसा बिलकुल नहीं है कि उस गांव में कोई अपराधी रहता है जो बच्चो को किडनेप कर ले या बच्चो को मार डाले और ऐसा भी बिलकुल नही है कि उस गांव में भूत-पिशाच या किसी आत्मा का साया रहता है. अब आप भी यही सोच रहे होंगे की आखिर ऐसी कौन सी वजह है जो माता पिता अकेले बच्चो को बाहर नही जाने देते है. आइए हम आपको माता पिता के ऐसा करने के पीछे की वजह बताते है.

घर के बाहर ना जाने देने का कारण

उस गांव के माता-पिता को बच्चों के धरती के अंदर समा जाने का भय लगा रहता है क्योंकि ये पूरा गांव ही ऐसी जगह पर है, जिसे सुरक्षित नहीं माना जाता है. जी हां, Thorpe Hamlet नामक छोटे से इस गांव में बच्चों का घर से बाहर निकलना बहुत जोखिम भरा हो गया है. इस गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे लोग अपने बच्चों को घर पर ही खेलने के लिए कहते हैं क्योंकि घर के बाहर सड़क पर बहुत अधिक सिंकहोल बन चुके हैं और कब-कौन उनके अंदर समा जाए, पता भी नहीं चलेगा. इतना ही नहीं इस गांव के लोगों की यह भी समस्या है कि सिंकहोल लगातार बढ़ते जा रहे हैं और ये सिंकहोल किसी भी समय उनके घरो को भी अपने अंदर धंसा सकते हैं. इसलिए ही बेवजह घर से बाहर निकलना वहां के लोगों ने लगभग बंद कर दिया है.

सिंकहोल के बारे में पता कैसे चला?

उस गांव के लोगों को सिंकहोल के बारे में पहली बार तब पता चला था, जब उनके गार्डन का एक पेड़ गायब हो गया था. अथॉरिटी ने इन गड्ढों के किनारों पर प्रतिरोध लगवा दी हैं, लेकिन इसके बाद भी और उपाय भी करने की ज़रूरत है. फिलहाल में ही इस गाँव मे एक 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिसके बाद गांव वालों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है. अब गांव वालों को लगने लगा है कि ये सिंकहोल उनकी जिंदगियों को कभी भी खत्म कर सकते हैं.

यह भी पढ़े- एक इंसान कितने साल तक जिंदा रह सकता है? पढ़िए वैज्ञानिकों ने इस बारे में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget