एक्सप्लोरर

इस देश में मंगलवार और शुक्रवार को नहीं होती हैं शादियां, रिवाज की वजह उड़ा देगी होश

पूरी दुनिया में शादी के अपने अलग-अलग नियम हैं. चलिए, उस देश के बारे में जानते हैं जहां मंगलवार और शुक्रवार को शादी का आयोजन नहीं किया जाता है. इसके पीछे के कारण को जानते हैं.

शादी हर समाज में सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का पवित्र मिलन मानी जाती है. हर देश, हर संस्कृति में विवाह को लेकर अलग-अलग परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं. भारत में जहां शुभ मुहूर्त देखकर शादियों की तारीख तय की जाती है, वहीं दुनिया के एक देश में रिवाजों के चलते मंगलवार और शुक्रवार को शादी करने पर सख्त मना है. चलिए, जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कौन से देश हैं, जहां मंगलवार और शुक्रवार को शादी का आयोजन नहीं होता है. 

किन देशों में शुक्रवार को नहीं होती है शादी

ग्रीस एक ऐसा देश जहां सदियों पुरानी मान्यताओं के कारण इन दो दिनों में शादी करने को अशुभ और अपशगुन माना जाता है. ग्रीस में मंगलवार को अशुभ दिन माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1453 में कॉन्स्टैंटिनोपल पर हमला हुआ था और बीजान्टिन साम्राज्य का पतन हुआ था. ग्रीस में माना जाता है कि इस दिन शादी करने से इंसान की जिंदगी में भूचाल आ सकता है या फिर पतन का कारण बन सकता है. इसलिए यहां के लोग इस दिन को अशुभ मानते हुए शादी से बचते नजर आते हैं. अगर बात शुक्रवार की करें तो ईसाई मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. माना जाता है कि, इस दिन शुभ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दिन प्रायश्चित करने का है न कि किसी तरह का उत्सव मनाने का है. यही कारण है कि, ग्रीस के लोग इन दो दिनों में शादी से बचते नजर आते हैं. 

क्या आज भी फॉलो होते हैं नियम

आज का दौर 21वीं सदी का है, कई देशों में पुराने नियमों को लोगों ने खत्म कर दिया है, लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां आपको पुराने रीति-रिवाज आज भी फॉलो होते दिख जाएंगे. हालांकि आज की पीढ़ी पढ़ी-लिखी और आधुनिक सोच वाली है, लेकिन ग्रीस में पारंपरिक रिवाजों और धार्मिक भावनाओं का अब भी गहरा असर है. वहां के कई ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी शादी की तारीख तय करते वक्त पुजारियों और बुजुर्गों से सलाह लेते हैं और अगर कोई मंगलवार या शुक्रवार को शादी करना चाहता है, तो परिवार इसका विरोध करता है. ग्रीस में शादी के लिए सबसे शुभ दिन शनिवार और रविवार का होता है क्योंकि, इस दिन लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो दुनिया में हर जगह शादी से जुड़ी अपनी-अपनी मान्यताएं और परंपराएं हैं. ग्रीस की यह परंपरा उसके प्राचीन इतिहास से जुड़ी हुई है. 

इसे भी पढ़ें- क्या ईरान को एक या दो परमाणु बम बेच सकता है पाकिस्तान? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेड-बिस्किट को चाय में डुबोने का ट्रेंड कब शुरू हुआ, भारत कैसे पहुंची ये आदत?
ब्रेड-बिस्किट को चाय में डुबोने का ट्रेंड कब शुरू हुआ, भारत कैसे पहुंची ये आदत?
 CIBIL Score:अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget