एक्सप्लोरर

इस देश में जेल से भागना नहीं कोई गुनाह, ऐसे कैदियों को माना जाता है आजाद

किसी भी देश में दोषियों को जेल में बंद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां पर जेल से भागना गुनाह नहीं माना जाता है.

दुनिया के अधिकांश देशों में जेल बने हुए हैं. किसी भी देश में जब कोई व्यक्ति कोई गुनाह करता है, तो उस देश की कोर्ट उसे सजा सुनाती है. सजा के तौर पर कई बार कोर्ट उस दोषी को लंबे जेल की सजा भी सुनाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां पर जेल से भागना गुनाह नहीं माना जाता है. आज हम आपको उस देश के बारे में बताने वाले हैं.

किस देश में जेल से भागना गुनाह नहीं

जर्मनी की जेलों में भी हजारों अपराधी बंद हैं. वहां पर जेल से भागने को अपराध नहीं माना जाता है. क्योंकि जर्मनी के लोगों और सरकार का मानना है कि आजाद होना मनुष्य की मूल प्रवृत्ति है. यही कारण है कि वहां पर जब कोई अपराधी भागता है या भागने की कोशिश करता है, तो उसे माफ कर दिया जाता है. उस अपराधी को उसकी इस गलती के लिए जेल प्रशासन कुछ नहीं कहता है, बल्कि उसे मानवीय प्रवृत्ति माना जाता है.  

किसी को नुकसान पहुंचाना अपराध

हालांकि अगर किसी कैदी ने भागने के लिए राजस्व का नुकसान किया है, तो उसे अपराधी माना जाएगा. इसके अलावा अगर किसी कैदी जेल से भागने के दौरान किसी की हत्या या कोई अन्य अपराध किया है, तो उसे दोषी मानकर उसे फिर से सजा सुनाई जाती है.

भागने के दौरान पकड़े जाने पर क्या होगा

जानकारी के मुताबिक जर्मनी की जेलों में अगर कोई व्यक्ति भागने की कोशिश करता है, तो उसे पकड़ा जाता है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति जेल से भाग जाता है और वो दोबारा मिलता है, तो उसे जेल के अंदर दोबारा बंद कर दिया जाता है. क्योंकि उसकी सजा बाकी होती है. हालांकि जेल से भागने के अपराध में उसकी कोई भी सजा बढ़ती नहीं है. जबकी उस अपराधी की गलती को माफ कर दिया जाता है.

 

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी चीजें, भारत से निकले कोहिनूर की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: किस देश में पूरी तरह कामयाब हुआ था Gen-Z का प्रोटेस्ट, जानें कैसे गिरा दी थी सरकार?
किस देश में पूरी तरह कामयाब हुआ था Gen-Z का प्रोटेस्ट, जानें कैसे गिरा दी थी सरकार?
NEET Protest: CJP की छात्रों के खिलाफ केस रद्द करने की मांग, कैसे लेगी सरकार FIR वापस?
CJP की छात्रों के खिलाफ केस रद्द करने की मांग, कैसे लेगी सरकार FIR वापस?
Compensation Rules India: भारत में कैसे तय होता है मुआवजा, सीजेपी की मांग के बीच जान लें नियम?
भारत में कैसे तय होता है मुआवजा, सीजेपी की मांग के बीच जान लें नियम?
Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान की चिट्ठी भर से छूट जाएगा मंत्री पद? जानें क्या होती है इस्तीफे की पूरी प्रक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान की चिट्ठी भर से छूट जाएगा मंत्री पद? जानें क्या होती है इस्तीफे की पूरी प्रक्रिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget