एक्सप्लोरर

ट्रेन एक्सीडेंट में हो गई मौत, लेकिन नहीं है टिकट... क्या तब भी मिलेगा मुआवजा

रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल, अक्सर रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे में जब कोई दिक्कत आती है तो यहीं सुनवाई होती है. चलिए जानते हैं बिना टिकट वाले मामलों में RCT क्या कहता है.

बीते कुछ महीनों में कई ट्रेन हादसे हुए हैं. कुछ ट्रेन हादसों में यात्रियों की मौत भी हुई है. ऐसी परिस्थितियों में अक्सर सरकार और रेलवे विभाग मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान करती है. अब सवाल उठता है कि अगर कोई व्यक्ति बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहा है और ट्रेन एक्सीडेंट में यात्री की मौत हो जाती है तो क्या उसके परिवार वालों को भी मुआवजा मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं कि इस संबंध में नियम कानून क्या कहते हैं.

पहले देश के बड़े ट्रेन हादसों के बारे में जानिए

इस साल की शुरुआत में ही यानी जनवरी 2024 में ही कर्नाटक के पास बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए और 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. इसके बाद आता है बालासोर ट्रेन हादसा. 2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. इस हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस, यसवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर हो गई.

इस हादसे में करीब 300 से अधिक लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए. वहीं साल 2022 में मुंबई-हावड़ा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की तीन बोगियां पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के पास पटरी से उतर गईं. इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए थे. इसके अलावा भी देश में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं, जिनमें हजारों लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: किस तरह के हालात में पुलिस कर सकती है एनकाउंटर, क्यों फर्जी बताए जाते हैं कुछ मामले?

बिना टिकट यात्रा और मुआवजे का नियम

रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल, अक्सर रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे में जब कोई दिक्कत आती है तो यहीं सुनवाई होती है. साल 2014 में दीपक ठाकरे नाम के एक व्यक्ति की चलती ट्रेन से फिसल कर गिरने पर मौत हो गई थी. मौत के बाद, जब परिवार ने रेलवे से मुआवजे की मांग की तो रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल (RCT) ने ये कहते हुए मुआवजा देने से मना कर दिया कि मृतक दीपक ठाकरे के पास यात्रा का टिकट नहीं था.

ये भी पढे़ं: लड़कियों के शरीर का कौन सा पार्ट देखकर समाज उन्हें खूबसूरत मानता है?

परिवार ने इसका विरोध किया और मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया. हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस मामले में आरसीटी के फैसले को बरकरार रखा कहा कि बिना टिकट यात्री को रेलवे मुआवजा नहीं देगा. यानी ये बात साफ है कि अगर किसी ट्रेन हादसे के दौरान आपके पास टिकट नहीं है तो आप रेलवे द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे के हकदार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड सात लोगों को कुचल दे तो नहीं होती सजा, कितनी सच है बचपन में सुनी यह बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में ही क्यों निकलते हैं कॉकरोच, दिन में कहां छिप जाते हैं?
रात में ही क्यों निकलते हैं कॉकरोच, दिन में कहां छिप जाते हैं?
दुनिया में LNG का सबसे बड़ा सप्लायर कौन? आंकड़ों से समझें
दुनिया में LNG का सबसे बड़ा सप्लायर कौन? आंकड़ों से समझें
कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?
कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?
कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?
कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget