एक्सप्लोरर

I-Ticket जल्दी कंफर्म होती है या फिर E-Ticket? टिकट बुक करने से पहले जान लें...

Confirm Train Ticket: जो लोग ट्रेन से ज्यादा सफर करते हैं, उनके लिए कंफर्म टिकट मिलना एक टास्क के बराबर होता है. तो जानते हैं कि किस तरह की टिकट जल्दी कंफर्म होती है.

जो लोग ट्रेन से ज्यादा सफर करते हैं, उनके लिए कंफर्म टिकट मिलना एक टास्क के बराबर होता है. ऐसे में लोग कंफर्म टिकट पाने का जुगाड़ देखते हैं और कंफर्म टिकट को लेकर कई तरह की जानकारी भी इंटरनेट पर शेयर होती रहती है. कई लोगों का कहना है कि ई-टिकट या आई-टिकट करवाने से भी काफी फर्क पड़ता है और कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होती है. 

पहले आपको बताते हैं कि आई-टिकट और ई-टिकट होती क्या है. ई-टिकट वो टिकट होती है, जो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करते हैं और उसका प्रिंट चाहे जब निकाल सकते हैं. वैसे तो आजकल प्रिंटेड टिकट की जरुरत भी नहीं होती है. अगर आई-टिकट की बात करें तो इसका प्रिंट निकालना मुश्किल होता है. इसे भी आईआरसीटीसी से बुक किया जाता है और इसका प्रिंट रेलवे की ओर से घर पर भेजा जाता है. इसका चार्ज अलग से लगता है. ऐसे में ये टिकट यात्रा से कुछ दिन पहले बुक करनी होती है. 

कौनसी टिकट जल्दी होगी कंफर्म?

इन दोनों टिकट को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि आखिर इनमें कौनसी टिकट कंफर्म जल्दी कंफर्म होगी. कई लोगों का कहना है कि आई टिकट जल्दी कंफर्म होती है. साथ ही लोगों के मन में सवाल रहता है कि जब सिर्फ पैसे ज्यादा लगते हैं तो आई-टिकट का क्या फायदा है, क्योंकि प्रिंट तो घर पर निकाला जा सकता है, फिर रेलवे से प्रिंट मंगवाने की क्या जरुरत है. 

तो पहले तो आपको बता दें कि आई-टिकट और ई-टिकट से वेटिंग लिस्ट क्लियर होने का कोई कनेक्शन नहीं है. ट्रेन की टिकट कंफर्म कैंसिलेशन के आधार पर होता है और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट दी जाती है. तो ट्रेन टिकट बुक होने का सिस्टम अलग है, इसलिए अगर आप कंफर्म के बारे में सोचकर आई-टिकट या ई-टिकट करवा रहे हैं तो ऐसा नहीं होता है. 

हालांकि, जनरल वेटिंग, पीक्यूडब्ल्यूएल, आरक्यूडब्ल्यूएल के आधार पर कंफर्म होने का सीन होता है. जनरल वेटिंग की टिकट जल्दी कंफर्म होती है और बाकी वेटिंग लिस्ट को कोटे में बची सीट के आधार पर सीट अलॉट होती है. 

ई-टिकट का क्या है फायदा?

अब आपको बता दें कि फिर ई-टिकट लेने का फायदा क्या है. अगर ई-टिकट कंफर्म नहीं होती है तो आप ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर आई-टिकट कंफर्म ना हो तो रेलवे की ओर से भेजी गई आधिकारिक टिकट के जरिए आप ट्रेन में सफर कर सकते हैं. ये टिकट रिजर्वेशन काउंटर पर बुक करवाई टिकट की तरह ही मान्य होती है. 

ये भी पढ़ें- कितना बेशकीमती होता है ग्रीन डायमंड? जो पीएम मोदी ने जो बाइडेन की पत्नी को दिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget