एक्सप्लोरर

कैसे पता लगाएं कि दवा नकली है या असली, आम आदमी कैसे जाने यह बात?

इस बात की पहचान बहुत जरूरी है कि आप नकली दवाई लेकर घर आ रहे हैं या फिर असली? हालांकि एक आम आदमी दवाओं की पहचान कैसे करे? चलिए जानते हैं...

दवाओं के बाजार में नकली और असली दवाओं का खेल जमकर चल रहा है. आपने ऐसी कई खबरें पढ़ी होंगी, जब नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई होगी. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के एक थोक दवा कारोबारी के यहां कैंसर और डायबिटीज की नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया था. इन दवाओं की कीमत करीब 6.6 करोड़ रुपये आंकी गई थी. चिंता की बात यह है कि ये दवाएं जल्द ही बाजार में आने वाली थीं. 

भारत के कई शहरों में आज भी लोग बीमार होने पर डॉक्टर के पास जाने के बजाय सीधे मेडिकल स्टोर पहुंच जाते हैं. केमिस्ट से पूछकर हम दवाई खा लेते हैं और कई बार ठीक भी हो जाते हैं. हालांकि, यह दवाई नकली हुई तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं. ऐसे में इस बात की पहचान बहुत जरूरी है कि आप नकली दवाई लेकर घर आ रहे हैं या फिर असली? हालांकि एक आम आदमी नकली और असली दवाओं की पहचान कैसे करे? चलिए जानते हैं.... 

डॉक्टर को दिखाकर ही लें दवाएं

सबसे पहली बात जो समझने वाली है, वह यह है कि हमें कभी भी खुद से या केमिस्ट से पूछकर दवाई नहीं खानी चाहिए. हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही दवाई लें और डॉक्टर के बताए अनुसार ही उनका सेवन करें. यह तरीका सही है और इससे संभवत: नकली दवाओं से बचा जा सकता है. हालांकि, इसके बावजूद हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • आप जब भी दवा खरीदने जाएं तो दवाओं के रैपर के ऊपर एक क्यूआर कोड जरूर देखें. असली दवाओं पर यह क्यूआर कोड होता है, जिसे आप मोबाइल से स्कैन कर सकते हैं. इसमें दवा और इसकी सप्लाई चेन के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है. 
  • अगर किसी दवा पर क्यूआर कोड नहीं है तो दवा नकली भी हो सकती है. ऐसी दवाओं को खरीदने से बचें. नियम के मुताबिक, 100 रुपये से ऊपर की कीमत वाली सभी दवाओं में क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य है. अगर दवा के रैपर पर क्यूआर कोड नहीं है, तो उन्हें खरीदने से बचें. 
  • दवाइयों पर क्यूआर कोड एडवांस वर्जन का होता है, जिसकी पूरी डिटेल सेंट्रल डेटाबेस एजेंसी जारी करती है. हर दवा के लिए क्यूआर कोड भी बदला जाता है. इसलिए नकली क्यूआर कोड बनाना मुश्किल है. 
  • दवाओं के रैपर पर एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाता है. अगर आपको दवा पर शक है तो उस नंबरपर SMS  करना होगा. इसके बाद कंपनी आपको जानकारी भेजकर बताएगी कि यह दवा असली है या फिर निकली. 

यह भी पढ़ें: गाली देने के बाद रिलैक्स महसूस करता है इंसान, क्यों होता है ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget