एक्सप्लोरर

कैसे बुझाई जाती है जंगलों में बेकाबू हो रही आग, जानें क्यों लगता है इसमें वक्त

अमेरिका के काउंटी लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंगलों में आग को कैसे बुझाते हैं और भारत में किस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है.


अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले काउंटी लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है. बता दें तेज हवा के कारण इस आग ने अब और भयानक रूप ले लिया है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जंगलों में लगने वाली आग को कैसे बुझाय जाता है और उस पर कैसे काबू पाया जाता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

अमेरिका के जंगलों में लगी आग

अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने एक बड़ी आबादी को प्रभावित किया है. इस आग को बुझाने के लिए अमेरिकी प्रशासन लगातार काम कर रही है, लेकिन अब तक इस पर काबू नहीं पाया गया है. लॉस एंजिल्स पर जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 92,000 लोगों को वहां से निकाला गया है. वहीं लॉस एंजिल्स के जंगल की आग के कारण 25 लोगों की मौत हो गई है, और अन्य 89,000 लोगों को निकासी की चेतावनी दी गई है. बता दें कि सूखे की स्थिति और तेज़ हवाओं के कारण लॉस एंजिल्स काउंटी में भीषण जंगल की आग ने 40,500 एकड़ से अधिक भूमि जल चुकी है.

आग पर कैसे पाते हैं काबू

भारत में भी गर्मियों के समय जंगलों में आग लगने के घटनाएं लगातार होती हैं. इन आग को बुझाने के लिए फायर स्टेशन से लेकर सेना तक काम करती है. बता दें कि जंगलों में खुली हवा और सूखे पेड़-पत्तियों की वजह से आग तेजी से फैलती जाती है. इस कारण फैलती आग को बुझाना एक बड़ा जोखिमभरा काम होता है. 

बंबी बकेट का करते हैं इस्तेमाल

सेना बीते कुछ सालों से जंगलों में आग बुझाने के लिए सबसे ज्यादा बंबी बकेट का इस्तेमाल करती है. बता दें कि बंबी बकेट एक विशेष हवाई अग्निशमन उपकरण है, जिसका उपयोग 1980 के दशक से किया जा रहा है. आसान भाषा में कहें तो ये हल्का खुलने योग्य कंटेनर है, जो हेलीकॉप्टर के नीचे से क्षेत्रों में पानी छोड़ता है. 

नदियों-झीलों से भरते हैं पानी

बता दें कि बंबी बकेट की खास विशेषता ये है कि इसे जल्दी और आसानी से भरा जा सकता है. इस बाल्टी को झीलों और नदियों समेत विभिन्न स्रोतों से भरा जा सकता है. हेलीकॉप्टर इस बकेट के जरिए जल्दी से जल्दी पानी भरकर आग लगे इलाकों में छिड़काव कर पाता है. जानकारी के मुताबिक बांबी बाल्टी विभिन्न आकारों और मॉडलों में उपलब्ध है, जिसकी क्षमता 270 लीटर से लेकर 9,840 लीटर से अधिक होती है.

जंगल की कटाई करके रोकते हैं आग

इसके अलावा अगर संभव होता है तो आग बुझाने से पहले सेना और फायर फाइटर्स जंगल के बीच के क्षेत्र में कटाई करते हैं, जिससे आग आगे की तरफ ना बढ़े. इससे क्या होता है कि जब आग आगे की तरफ बढ़ती है, तो उन्हें दूसरे पेड़ पौधे नहीं मिलते हैं, जिस कारण आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती है.

ये भी पढ़ें:भारत की नागरकिता मिलने के बाद जो सर्टिफिकेट मिलता है उस पर किसके साइन होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget