एक्सप्लोरर

60 गज का 2BHK फ्लैट बनाने में कितना लगेगा सामान, GST कटौती के बाद कितना आएगा खर्चा?

House Construction Cost: घर बनाने की निर्माण लागत पर GST कटौती का सीधा असर पड़ा है. सीमेंट और मार्बल जैसी सामग्री पर टैक्स घटने से अब घर बनाने का खर्च पहले से 3-5% तक कम हो गया है.

House Construction Cost: मकान बनाने का सपना अब कुछ सस्ता हो गया है. केंद्र सरकार ने हाल ही में निर्माण सामग्री पर GST दरों में कटौती की है, जिसका सीधा असर घर बनाने वालों की जेब पर पड़ने वाला है. खासकर सीमेंट, ग्रेनाइट, मार्बल और ईंट जैसी सामग्री पर टैक्स घटने से 2BHK फ्लैट बनवाने की लागत कम हो गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि 60 गज (करीब 540 वर्गफुट) का 2BHK फ्लैट बनाने में वर्तमान दरों पर कितना खर्च आएगा और GST कटौती से कितनी बचत होगी? आइए जानते हैं पूरा हिसाब.

60 गज फ्लैट का आकार और लागत

1 गज बराबर 9 वर्ग फुट होता है, तो यानी 60 गज का मतलब लगभग 540 वर्गफुट. भारत में आजकल साधारण क्वालिटी का घर बनाने की लागत करीब 1500 से 1800 प्रति वर्गफुट आती है, जबकि स्टैंडर्ड क्वालिटी यानि बेहतर टाइल्स, फिटिंग्स, ग्रेनाइट आदि पर खर्चा 2200 से 2500 रुपये प्रति वर्गफुट तक हो सकता है.

इस हिसाब से देखा जाए तो बेसिक फ्लैट 1500 × 540 यानि लगभग 8.10 लाख रुपये, वहीं स्टैंडर्ड फ्लैट 2200 × 540 यानि लगभग 11.88 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है.

GST कटौती से क्या होगा असर

पहले सीमेंट पर 28% GST लगता था, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है. वहीं, ग्रेनाइट-मार्बल जैसी फिनिशिंग सामग्री पर टैक्स 12% से घटकर 5% रह गया है. इससे निर्माण सामग्री पर कुल मिलाकर 3%-5% तक की बचत संभव है. तो बेसिक फ्लैट का अनुमानित खर्च GST कटौती के बाद 7.8-8 लाख रुपये तक हो जाएगा और स्टैंडर्ड फ्लैट का अनुमानित खर्च GST कटौती के बाद 11.3-11.8 लाख रुपये तक आ सकता है.

लाखों रुपये की होगी बचत

हालांकि घर बनाने के लिए मजदूरी और अतिरिक्त शुल्क जैसे कि बिजली-पानी कनेक्शन, नक्शा पास आदि अलग से जुड़ेंगे, लेकिन GST कटौती से मकान बनाने वालों को अब लाखों रुपए की सीधी बचत होगी. दाम कम होने से आने वाले दिनों में निर्माण क्षेत्र में मांग बढ़ सकती है और आम लोगों के लिए अपना घर बनाने का सपना थोड़ा और सस्ता हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: जब कुल्हाड़ी से काट दिए गए थे बिश्नोई समाज के 363 लोग, पेड़ों को बचाने के लिए कुर्बान की थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Expensive Countries: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?
Mundari Tribe: अफ्रीका का यह कबीला करता है गौ माता की रक्षा, जानें क्यों है गाय से इनका इतना जुड़ाव?
अफ्रीका का यह कबीला करता है गौ माता की रक्षा, जानें क्यों है गाय से इनका इतना जुड़ाव?
दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget