एक्सप्लोरर

कितनी मिलती है ISRO के वैज्ञानिकों को सैलरी? यहां जानिए सब कुछ

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में नौकरी कई स्तर पर लोगों को मिलती है. यहां अलग अलग पद के लिए अलग अलग स्तर की परीक्षाएं होती हैं. और सैलरी भी उसी के हिसाब से मिलती है.

ISRO के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को चांद की जमीन पर लैंड करा के दुनिया में अपनी साख ऊंची कर ली है. खासतौर से उस हिस्से में जहां आज तक कोई नहीं पहुंचा. यही वजह है कि लोग इंटरनेट पर इन वैज्ञानिकों से जुड़ी हर चीज तलाश रहे हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर इसरो के वैज्ञानिकों को सैलरी कितनी मिलती है.

कितनी मिलती है वैज्ञानिकों को सैलरी?

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में नौकरी कई स्तर पर लोगों को मिलती है. यहां चपरासी से लेकर वैज्ञानिकों तक की भर्ती के लिए अलग अलग स्तर की परीक्षाएं होती हैं. यहां सैलरी भी अलग अलग पद के लिए अलग अलग है. जैसे इसरो में अगर कोई व्यक्ति बतौर इंजीनियर ज्वॉइन करता है तो उसे शुरुआती सैलरी 37,400 से 67,000 तक होती है. जबकि, अगर आप इसरो में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर भर्ती होते हैं तो आपकी शुरुआती सैलरी 75,000 से 80,000 के बीच होगी. जो भी सैलरी हम आपको ऊपर बता रहे हैं वो बेसिक पे है. यानी इसमें कई तरह के भत्तों को अगर मिला दिया जाए तो ये एक लाख के करीब पहुंच जाएगी.

इसके अलावा भी मिलता है बहुत कुछ?

इसरो के वैज्ञानिकों को सैलरी के साथ साथ कई तरह की ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो किसी भी प्राइवेट नौकरी में आपको नहीं मिलेंगी. यहां तक कि किसी सामान्य सरकारी नौकरी में भी इस तरह की सुविधाएं नहीं मिलतीं. इसमें, घर, ट्रांसपोर्ट, सिक्योरिटी जैसी चीजें शामिल हैं. इसके साथ ही ये सीधे केंद्र सरकार के अधीन काम करते हैं तो इनकी सैलरी भी समय पर आ जाती है.

इन लोगों की सैलरी होती है सबसे ज्यादा

इसरो में कुछ पोस्ट ऐसे हैं, जिस पर नौकरी करने वालों को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है. ये सैलरी किसी आईएएस या आईपीएस से भी ज्यादा होती है. आपको बता दें, साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसएफ, साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसजी, साइंटिस्ट/इंजीनियर- एच, आउटस्‍टैंडिंग साइंटिस्‍ट और डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट ऐसे पद हैं जिनकी सैलरी सबसे ज्यादा होती है. यहां देखें बेसिक सैलरी- 

  • डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट 2,05,400
  • आउटस्‍टैंडिंग साइंटिस्‍ट 1,82,200
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर- एच 1,44,200
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसजी 1,31,100
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसएफ 1,18,500

ये भी पढ़ें: ISRO ADITYA-L1 Mission: चांद के बाद अब सूरज पर फतह की तैयारी, जानें आग उगलते ग्रह पर कैसे काम करेगा मिशन ADITYA-L1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Helicopter Flower Shower : शादी में करवानी है हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश, जानिए कितना आएगा खर्च
शादी में करवानी है हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश, जानिए कितना आएगा खर्च
समंदर में डूबे जहाज का कैसे मिलता है इंश्योरेंस क्लेम, क्या ढूंढकर देना पड़ता है मलबा?
समंदर में डूबे जहाज का कैसे मिलता है इंश्योरेंस क्लेम, क्या ढूंढकर देना पड़ता है मलबा?
किन देशों में चलता है यूपीआई, कहां कितना लगता है चार्ज?
किन देशों में चलता है यूपीआई, कहां कितना लगता है चार्ज?
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget