एक्सप्लोरर

ISRO ADITYA-L1 Mission: चांद के बाद अब सूरज पर फतह की तैयारी, जानें आग उगलते ग्रह पर कैसे काम करेगा मिशन ADITYA-L1

ISRO ADITYA-L1 Mission: चांद पर इतिहास रचने के बाद अब इसरो सूरज पर भी अपना परचम लहराने जा रहा है, जल्द ही ADITYA-L1 मिशन को सूरज की स्टडी के लिए लॉन्च किया जाएगा.

ISRO ADITYA-L1 Mission: भारत ने अपने तीसरे चंद्रयान मिशन के जरिए इतिहास रचने का काम कर दिया है. चांद पर लैंडर मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. करोड़ों लोगों ने इस पल को लाइव अपनी आंखों से देखा, इस ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के साइंटिस्ट्स और देश के लोगों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ISRO के आने वाले मिशन की भी जानकारी दी, जिसमें चांद के बाद अब सूरज की स्टडी की जाएगी. इसी बीच अब ये सवाल उठ रहा है कि आग उगलते सूरज पर कैसे इसरो अपने मिशन ADITYA-L1 को अंजाम देगा?  

सूरज पर पहुंचने की तैयारी
चांद को छूने के बाद अब इसरो सूरज पर फतह करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए आने वाले कुछ ही वक्त में ADITYA-L1 मिशन को लॉन्च किया जाएगा. इसमें ISRO सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन को स्टडी किया जाएगा. यानी इस मिशन के जरिए सूरज से निकलने वाली आग की लपटों पर रिसर्च की जाएगी. 

क्या है ADITYA-L1 मिशन का मकसद
इसरो की वेबसाइट पर इस मिशन को लेकर जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया है कि सूरज पर होने वाले अलग-अलग रिएक्शन के चलते अचानक ज्यादा एनर्जी रिलीज होती है, जिसे कोरोनल मास इजेक्शन कहते हैं. जिसका तमाम सैटेलाइट्स पर भी असर पड़ता है. अब सवाल है कि आग की लपटों से भरे सूरज के नजदीक कैसे किसी सैटेलाइट को फिट किया जाएगा. इसका उत्तर भी सैटेलाइट के नाम में ही छिपा है. 

L1 प्वाइंट पर रहेगी सैटेलाइट 
इस मिशन का नाम ADITYA-L1 रखा गया है, इसमें आदित्य सूरज का दूसरा नाम और L1 एक ऐसी कक्षा है, जो सूरज और पृथ्वी के बीच की ऐसी दूरी होती है, जहां दोनों का गुरुत्वाकर्षण शून्य रहता है. यानी न तो सूरज की ग्रैविटी उसे अपनी तरफ खींच सकती है, न तो पृथ्वी की... L1 को लैंग्रेजियन प्वाइंट कहा जाता है. ऐसे पांच प्वाइंट हैं, लेकिन L1 एक ऐसी जगह है जहां से सूरज को आसानी से स्टडी किया जा सकता है. जहां दोनों ग्रहों की ग्रैविटी खत्म हो जाती है. इस प्वाइंट की पृथ्वी से कुल दूरी करीब 15 लाख (1.5 मिलियन) किमी है. 

सैटेलाइट के लिए सबसे सेफ प्वाइंट
सैटेलाइट इस एल1 कक्षा के आगे नहीं जा सकती है, क्योंकि अगर इसे पार किया तो देखते ही देखते सूरज इसे निगल जाएगा. यानी इसी प्वाइंट पर रहकर ADITYA-L1 सूरज को स्टडी करेगा. इसरो ने वेबसाइट पर बताया है कि आदित्य एल1 पेलोड के सूट कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन, प्री-फ्लेयर और उनकी विशेषताओं, अंतरिक्ष मौसम की गतिशीलता, कण और क्षेत्रों के प्रसार आदि की समस्या को समझने के लिए सबसे जरूरी जानकारी देगा.

ADITYA-L1 में अलग-अलग कुल सात पेलोड होंगे. जो सूरज से आने वाली किरणों की जांच करेंगे. इसमें हाई डेफिनेशन कैमरे भी लगे होंगे. चार पेलोड सूरज की रिमोट सेंसिंग करेंगे और बाकी तीन इन-सीटू ऑब्जर्वेशन के काम में लगेंगे. 

ये भी पढ़ें- खतरनाक है ये बीमारी... जीभ पर बाल उग जाएंगे और रंग हो जाएगा हरा! सिगरेट पाने वालों का है ज्यादा खतरा

मुकेश बौड़ाई पिछले 7 साल से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं. जिसमें रिपोर्टिंग और डेस्क वर्क शामिल है. नवभारत टाइम्स, एनडीटीवी, दैनिक भास्कर और द क्विंट जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. फिलहाल एबीपी न्यूज़ वेबसाइट में बतौर चीफ कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget