दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। बांकनेर गांव में गुरुवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद अपने साथी के साथ जिम पहुंचे थे। इसी दौरान जिम के बाहर घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रमोद को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी के लिए धमकियां मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि खतरे को देखते हुए वह एक दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी से भी सफर करने लगे थे।
आखिर प्रमोद की हत्या के पीछे कौन है? क्या पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह या रंगदारी से जुड़ा है पूरा मामला? पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में जुटी है।



































