एक्सप्लोरर

Cash Deposit Rules: एक दिन में बैंक में कितना पैसा कर सकते हैं जमा? जानें लिमिट वरना पकड़ लेगा इनकम टैक्स विभाग

Cash Deposit Rules: बैंक में कैश जमा करने हम सभी जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी कोई तय सीमा है या फिर नहीं? आइए जानते हैं बैंक में एक दिन में कितने रुपए जमा कर सकते हैं.

Cash Deposit Rules: हम सभी को आए दिन बैंक में कुछ ना कुछ काम जरूर होता है. कभी पैसे निकालना तो कभी पैसे जमा करना. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में बैंक में आप कितने पैसे जमा कर सकते हैं? दरअसल आयकर विभाग काले धन और टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए नकद लेनदेन पर कड़ी नजर रखता है. आज हम जानेंगे कि एक दिन में बैंक में कितनी राशि जमा की जा सकती है. तो आइए जानते हैं.

कितनी राशि कर सकते हैं जमा 

दरअसल बैंक नकद जमा पर कोई भी सीमा नहीं है. लेकिन अगर आप एक दिन में 50000 से ज्यादा नकद जमा कर रहे हैं तो आपको अपना पैन कार्ड विवरण देना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंकों को जरूरत पड़ने पर उच्च मूल्य वाले लेनदेन को रिकॉर्ड करने और आयकर विभाग को रिपोर्ट करने में मदद मिलती है. 

बचत खातों के लिए 10 लाख की वार्षिक सीमा 

यदि आपके बचत खाते में जमा राशि एक वित्तीय वर्ष में 10 लाख से ज्यादा है तो आपका बैंक खुद ही आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे देगा. हालांकि 10 लाख से ज्यादा जमा करना कोई गैरकानूनी नहीं है लेकिन यह खतरे का संकेत हो सकता है. इस वजह से अधिकारी धन के स्रोत पर सवाल उठा सकते हैं. 

चालू खातों के लिए सीमा 

व्यवसायी और स्व- नियोजित पेशेवर अक्सर चालू खाते का इस्तेमाल करते हैं. उनके लिए सालाना सीमा और भी ज्यादा है. चालू खाते के लिए 50 लाख की नकद जमा सीमा रखी गई है. इससे ज्यादा होने पर बैंक आयकर विभाग को सूचित कर देता है. 

नखत जमा मशीन और एटीएम सीमाएं 

अगर आप टेलर के बजाय मशीन के जरिए से नकदी जमा करना पसंद करते हैं तो यहां भी कुछ दैनिक सीमाएं हैं. एचडीएफसी बैंक में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके सीडीएम के जरिए हर रोज 2 लाख तक जमा किए जा सकते हैं. इसी के साथ एसबीआई एटीएम के जरिए हर रोज 2 लाख तक जमा करवा लेता है. 

क्या है आयकर विभाग की भूमिका 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का लक्ष्य वैध जमा राशि पर जुर्माना लगाना नहीं बल्कि बे हिसाब धन का पता लगाना है. अगर आपकी कुल जमा राशि रिपोर्टिंग सीमा से ज्यादा है तो आपको नोटिस दिया जाएगा. इस नोटिस में आपको धन के स्रोत के बारे में बताने के लिए कहा जाएगा. जब तक आप सबूत दे सकते हैं तब तक चिंता की कोई बात नहीं. 

चाहे आप 1 लाख रुपए जमा कर रहे हो या फिर 10 लख रुपए, हमेशा दस्तावेजों को तैयार रखें. आयकर विभाग आपकी जमा राशि का आपकी दर्ज की गई आय से मिलान कर सकता है. अगर यह मिलान सही नहीं होता तो आप पर आयकर अधिनियम के तहत टैक्स, जुर्माना या जांच भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: किस औरत को कहा जाता है परित्यक्त नारी? पति वाले कॉलम में ज्योति ने पवन सिंह की जगह लिखा है यह शब्द

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Jantar Mantar protest: छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
Uk New PM Andy Burnham: पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
Delhi Metro Stations Close: कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget