एक्सप्लोरर

एक रोटी में घी लगाने के बाद कितनी बढ़ जाती है कैलोरी, कितना चलने पर पूरी तरह होगी डायजेस्ट

भारत में ज्यादातर घरों में रोटी में घी लगाकर खाने का रिवाज है. यह हमारे शरीर में एनर्जी को तो बढ़ाता ही है, बल्कि हमें स्वस्थ्य और ताकतवर भी रखता है. सवाल यह है कि इस रोटी में कितनी कैलोरी होती है?

भारतीय खानपान की बात हो और रोटी का जिक्र न आए तो ऐसा हो नहीं सकता. एक देसी इंडियन थाली बिना रोटी के अधूरी है, वो भी गेहूं की रोटी. भारत में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसके घर में रोटी न बनती हो. सबसे पहली बात यह हमारे शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत होती है और इसे खाना और बनाना भी आसान होता है. गांव के देसी लोगों का तो रोटी के बिना पेट ही नहीं भरता. 

यह बात तो सभी जानते हैं कि रोटी खाने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है, लेकिन सवाल यह है कि एक वयस्क को कितनी रोटी खानी चाहिए, जिससे उसके शरीर में फैट न जमने पाए. इसके लिए हमें एक रोटी में कैलोरी की मात्रा को जानना बहुत जरूरी हो जाता है. वहीं, अगर इस रोटी पर घी लगा दिया जाए तो कहने की क्या... 

जानिए एक रोटी में कितनी होती है कैलोरी

एक स्वस्थ्य व्यक्ति को दिन भर की एनर्जी के लिए 2000 कैलोरी की जरूरत पड़ती है. वहीं अगर रोटी खाने की बात देखी जाए तो आम तौर पर एक व्यक्ति एक बार में चार रोटी खाता है. अगर इन रोटियों में कैलोरी का कैलकुलेशन किया जाए तो गेहूं के 100 ग्राम आटे में 380 कैलोरी होती है. मान लेते हैं कि 25 ग्राम आटे से एक रोटी बनाई जाए तो उसमें 95 कैलोरी होगी. इस तरह अगर एक व्यक्ति एक समय में चार रोटी खाता है तो 380 कैलोरी लेता है.  

रोटी में घी लगाने के बाद कितनी बढ़ जाती है कैलोरी

भारत में ज्यादातर घरों में रोटी में घी लगाकर खाने का रिवाज है. यह हमारे शरीर में एनर्जी को तो बढ़ाता ही है, बल्कि हमें स्वस्थ्य और ताकतवर भी रखता है. मान लीजिए हम 25 ग्राम आटे वाली एक रोटी पर 3 ग्राम घी लगाते हैं तो इससे 36 कैलोरी बढ़ जाती है. यानी घी लगाने के बाद एक रोटी में 131 कैलोरी होती है. 

कैसे पचती है एक रोटी

डॉक्टर्स के मुताबिक, हमें रोटी पचाने के लिए 1.5 से 2 घंटे की जरूरत होती है. हालांकि, यह व्यक्ति की पाचन शक्ति पर निर्भर करता है. खैर, अगर आपने एक स्वस्थ्य शरीर के लिए निर्धारित 2000 कैलोरी से एक रोटी ज्यादा खा ली है तो इसे पचाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी. इसके लिए आपको आधे घंटे तक तेज स्पीड से लगातार चलना होगा. 

यह भी पढ़ें: क्या फसलों पर टॉयलेट करने से बढ़ जाती है पैदावार? यहां के किसान कर रहे ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget