एक्सप्लोरर

हफ्ते में इतने कदम चलने से कम हो जाता है मौत का जोखिम! पढ़िए स्टडी में क्या दावा किया गया

अभी तक कहा जाता था कि रोजाना 10 हजार कदम चलना चाहिए. लेकिन, एक नए अध्ययन में इसको लेकर दावा किया गया है कि किस तरह वॉक करना मौत के जोखिम को कम करता है.

Benefits of Walking: आज के समय में लोगों की दिनचर्या ऐसी हो गई है कि दिन का ज्यादातर वक्त बैठकर ही बीतता है. उसके बाद रात लेटकर गुजर जाती है. ऐसे में, यह बेहद जरूरी है कि समय निकालकर थोड़ी वॉक की जाए. वॉक करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. इसी को लेकर हाल ही में हुई स्टडी के बाद दावा किया गया है कि किस तरह वॉक करने से आपके मरने का जोखिम कम हो जाता है. आइए जानते हैं ये स्टडी क्या कहती है.

सप्ताह में दो दिन टहलना है फायदेमंद

इस स्टडी में दावा किया है कि अगर आप एक हफ्ते में कम से कम दो बार 8,000 कदम चलते हैं, इससे मौत का जोखिम कम हो जाता है. इतना ही नहीं, स्टडी में कहा गया है कि यह सप्‍ताह में तीन या सात बार 10,000 कदम चलने जितना फायदा पहुंचाता है. यह एक संयुक्त अध्ययन था, जिसे क्योटो यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने साथ मिलकर किया है. एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि ज्‍यादा बार या एक बार में ज्‍यादा चलने से स्वास्थ्य को बराबर ही लाभ मिलता है. 

3,101 लोगों के डाटा पर हुआ अध्ययन

अध्‍ययन के निष्कर्ष के मुताबिक, समय और एनर्जी होने पर अगर आप हफ्ते में केवल दो दिन भी चलते हैं, तो इससे भी आपको काफी फायदा हो सकता है. कोसुके इनौए क्योटो यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं, उन्होंने और बाकी शोधकर्ताओं ने एक सर्वे से मिले 3,101 अमेरिकी वयस्कों के डाटा को स्टडी के लिए इस्‍तेमाल किया था.

कम थी वॉक करने वालो के मरने की संभावना

जिसमें उन्होंने पाया कि हफ्ते में 1 या 2 बार कम से कम 8,000 कदम चलने वाले लोगों की 10 साल बाद मरने की संभावना उन लोगों की तुलना में 14.9% कम थी, जो सप्ताह में एक दिन भी नहीं चलते थे. अब तक यही माना जाता था कि अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए रोजाना करीब 10,000 कदम चलना चाहिए. लेकिन, इस अध्‍ययन में ये चौंकाने वाला नतीजा था. 

यह भी पढ़ें - किसी जगह समुद्र कितना गहरा है, इसका पता कैसे चलता है? क्या केबल डाला जाता है, या कुछ और तरीका है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget