एक्सप्लोरर

अपने साथ कितने लीटर पानी लेकर उड़ता है हवाई जहाज, जान लें जवाब

Airplane Water Capacity: विमान जब उड़ता है तो अपने साथ काफी सारा पानी भी लेकर जाता है. आइए जानते हैं कि विमान में कितना पानी रखा जाता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • विमान पीने का साफ पानी विशेष टैंकों में ले जाता है।
  • पानी का वजन महत्वपूर्ण है; दबाव प्रणाली से केबिन में पहुंचता है।
  • एयरलाइन उड़ान अनुसार पानी भरती, साफ-अपशिष्ट जल तंत्र अलग।

Airplane Water Capacity: जब भी कोई विमान उड़ान भरता है तो वह यात्रियों, सामान और ईंधन के अलावा और भी काफी कुछ ले जाता है. उसे पीने, खाना बनाने, हाथ धोने और विमान की सुविधाओं को चलाने के लिए काफी साफ पानी की भी जरूरत होती है. हालांकि एयरलाइंस हर उड़ान में विमान के पानी के टैंक को पूरा नहीं भर सकती. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी का अपना काफी वजन होता है और एविएशन में हर अतिरिक्त किलोग्राम मायने रखता है. आइए जानते हैं कि आखिर विमान में कितना पानी होता है.

विमान में कितना पानी होता है? 

एक आम नैरो बॉडी विमान जैसे कि एयरबस A320 या फिर बोइंग 737 में लगभग 200 लीटर पीने का पानी हो सकता है. बड़े और लंबी दूरी के विमान जैसे की बोइंग 777 या फिर 787 में लगभग 1000 लीटर पानी हो सकता है जबकि एयरबस A380 मैं विमान के कंफीग्रेशन और ऑपरेशनल जरूरत के आधार पर लगभग 1500 लीटर या उससे ज्यादा पानी हो सकता है. इस ऑनबोर्ड सिस्टम को पोर्टेबल वॉटर सिस्टम कहा जाता है. 


अपने साथ कितने लीटर पानी लेकर उड़ता है हवाई जहाज, जान लें जवाब

पानी कहां जमा किया जाता है? 

विमान हल्के और मजबूत मटेरियल से बने खास तौर पर डिजाइन किए गए स्टोरेज टैंक का इस्तेमाल करते हैं. यह टैंक आम तौर पर विमान के निचले हिस्से में अक्सर कार्गो या फिर निचले डेक वाले इलाके में रखे जाते हैं. उनकी जगह का ध्यान से चुनाव किया जाता है क्योंकि पानी भरा होता है. 1 लीटर पानी का वजन लगभग 1 किलोग्राम होता है. इसका मतलब है कि 1000 लीटर पानी विमान के वजन में लगभग 1 टन की बढ़ोतरी करता है. इस वजह से इंजीनियर टैंक को इस तरह से लगाते हैं कि विमान का बैलेंस और सेंटर ऑफ ग्रेविटी बना रहे. 

पानी केबिन तक कैसे पहुंचता है?

पानी का टैंक सिर्फ ग्रेविटी से नल से नहीं जुड़ा होता. इसके बजाय सिस्टम में प्रेशर बनाया जाता है ताकि पानी विमान के निचले हिस्से से रसोई और टॉयलेट तक पहुंच सके. कई विमान में प्रेशर बनाने के लिए विमान के न्यूमैटिक सिस्टम की हवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. जब इंजन नहीं चल रहे होते तो एक ऑक्सिलरी या फिर इलेक्ट्रिक सिस्टम जरूरी प्रेशर बनाए रख सकता है. इसके बाद प्रेशर वाला पानी खास पाइप लाइन के जरिए गैली के इक्विपमेंट, वॉशबेसिन और दूसरे मंजूर आउटलेट तक पहुंचता है.


अपने साथ कितने लीटर पानी लेकर उड़ता है हवाई जहाज, जान लें जवाब

एयरलाइन हमेशा टैंक को पूरा क्यों नहीं भरतीं?

एविएशन में वजन काफी जरूरी होता है. जरूर से ज्यादा पानी ले जाने का मतलब है कि उस वजन को ढोने के लिए इंजन को ज्यादा ईंधन जलाना पड़ता है. उदाहरण के लिए 200 लीटर पानी का मतलब है लगभग 200 किलोग्राम, 1000 लीटर का मतलब है लगभग 1 टन और 1500 लीटर का मतलब है लगभग 1.5 टन. 

इस वजह से एयरलाइंस हिसाब लगाती हैं कि किसी खास उड़ान के लिए असल में कितना पानी चाहिए. कितना पानी भरना है इस बात को तय करने से पहले यात्रियों की संख्या, उड़ान की अवधि और ऑपरेशन से जुड़ी जरूरत पर ध्यान दिया जाता है. 

कम यात्रियों वाली छोटी उड़ान के लिए पूरी क्षमता से चलने वाली लंबी दूरी की उड़ान की तुलना में काफी कम पानी की जरूरत हो सकती है.

क्या टॉयलेट का पानी पीने के पानी में मिलाया जाता है? 

नहीं. एयरक्राफ्ट में साफ पानी और टॉयलेट के कचरे के लिए अलग सिस्टम होते हैं. पीने के पानी वाले टैंक को साफ पानी केबिन की मंजूरी प्राप्त सुविधा, जैसे टॉयलेट के वॉशबेसिन और एयरक्राफ्ट की रसोई तक पहुंचाया जाता है. वहीं टॉयलेट के कचरे को एक अलग वेस्ट सिस्टम के जरिए संभाला जाता है. आधुनिक एयरक्राफ्ट में आमतौर पर वैक्यूम टॉयलेट सिस्टम का इस्तेमाल होता है. इसमें तेज खींचने की शक्ति का इस्तेमाल करके कचरे को तेजी से एक खास वेस्ट टैंक में पहुंचाया जाता है.

यह भी पढ़ेंः कहां से शुरू हुई जन्मदिन पर केक काटने की प्रथा? जानें इसका इतिहास

वॉश बेसिन से निकलने वाले पानी का क्या होता है?

टॉयलेट या फिर रसोई सिंक से बहने वाला पानी ग्रे वॉटर बन जाता है. कई एयरक्राफ्ट में यह इस्तेमाल किया हुआ पानी उड़ान के दौरान खासतौर पर डिजाइन किए गए ड्रेन सिस्टम के जरिए बाहर निकाल दिया जाता है. इन आउटलेट में गर्म होने वाले ड्रेन मास्ट का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा इसलिए ताकि  ज्यादा ऊंचाई पर जहां बाहर का तापमान काफी कम हो सकता है पानी एयरक्राफ्ट के आसपास जमा न हो जाए.

यह भी पढ़ेंः क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?

स्पर्श गोयल एबीपी लाइव के साथ कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े हुए हैं. वह जनरल नॉलेज बीट की जिम्मेदारी संभालते हैं. कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में उन्हें चार साल का अनुभव है. एबीपी से पहले वह डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद में करीब दो साल तक काम कर चुके हैं. उन्होंने नमस्कार भारत से अपने करियर की शुरुआत की थी. .

वह अलग-अलग विषयों पर रिसर्च करके पाठकों के लिए जानकारी को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण अंदाज में पेश करते हैं. उन्होंने न्यूज राइटिंग के साथ-साथ स्क्रीनराइटिंग में भी अपनी पकड़ मजबूत की.

उन्होंने मां शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके साथ उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन से स्क्रीनप्ले का डिप्लोमा भी हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget