एक्सप्लोरर

प्लेन में कितनी हेडलाइट होती हैं, अगर ये खराब हो जाए तो क्या रास्ता भटक जाएंगे पायलट?

आज के वक्त अधिकांश लोग फ्लाइट से सफर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट में कितने तरह के हेडलाइट होते हैं और उनका क्या इस्तेमाल किया जाता है. जानिए इसका जवाब.

 वैश्विक स्तर पर आज के समय हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इसका सबसे बड़ा कारण एयरलाइंस कंपनियों की बढ़ोत्तरी और दाम कम होना है. लेकिन बीते कुछ सालों में हवाई हादसों के बाद से ही आम इंसानों के मन फ्लाइट को लेकर तमाम सवाल आते हैं. जिसमें एक सवाल ये भी है कि फ्लाइट में कितनी हेडलाइट होती हैं और इनके खराब होने पर क्या होता है. आज हम आपको इसका जवाब देंगे.

फ्लाइट से यात्रा करना आसान

आज के वक्त फ्लाइट से यात्रा करना आसान हो चुका है. यात्रियों के फ्लाइट से यात्रा करने के पीछे कि एक वजह ये भी है कि कई दिनों की यात्रा मात्र चंद घंटों में पूरी हो जाती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फ्लाइट में हेडलाइट कितनी होती है और पायलट को आसमान में रास्ता कैसे पता चलता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

फ्लाइट में कितने हेडलाइट?

अब सवाल ये है कि आखिर फ्लाइट में कितने हेडलाइट और उसके मोड होते हैं और उनके खराब होने पर क्या फ्लाइट रास्ता भटक जाता है. इसका जवाब है नहीं. आसमान में फ्लाइट के लाइट का कोई खास काम नहीं होता है. क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर द्वारा फ्लाइट के पायलट को रास्ता बताया जाता है. इसके अलावा फ्लाइट में कई तरह के हेडलाइट भी होते हैं. जी हां, आपको सामने जो एक हेडलाइट दिखता है, उसमें कई अन्य लाइट भी लगी होती हैं. आइए जानते हैं कि कब किस लाइट का होता है इस्तेमाल.

टैक्सी लाइट

ये लाइट्स हवाई जहाज के टैक्सी मोड यानी जमीन पर दौड़ते हुए प्रयोग की जाती हैं. ये 150 वोल्ट्स की लाइट्स हवाई जहाज को रनवे देखने में मदद करती हैं. जैसे ही पायलट टैक्सी लाइट जलाता है तो रनवे पर लगीं लाइट्स चमक उठती हैं.

टेक ऑफ लाइट

टैक्सी लाइट के साथ ही टेक ऑफ लाइट भी लगी होती हैं और ये टैक्सी लाइट से ज्यादा चमकीली होती हैं. इन्हें हवाई जहाज के टेकऑफ के समय जलाया जाता है. टेक ऑफ लाइट टैक्सी लाइट से ज्यादा दूर तक रोशनी फेंकती हैं.

रनवे टर्न ऑफ लाइट

इन लाइट्स का एंगल और भी चौड़ा होता है. यह लाइट्स रनवे पर पायलट को पूरा रास्ता सही तरह से देखने में मदद करती हैं.

विंग स्कैन लाइट

हवाई जहाज के पंख की हिफाजत बहुत जरूरी है. इसीलिए टेक ऑफ के समय पर अँधेरे में भी हवाई जहाज की पूरी आकृति स्पष्ट समझ में आ सके, इन लाइट्स को लगाया जाता है. साथ ही बादलों के बीच से उड़ते हुए पायलट इन्हीं लाइट्स की मदद से यह देख पाता है कि कहीं पंखों पर बर्फ तो नहीं जमी है.

एंटी कोलिजन बीकन

जब हवाई जहाज जमीन पर रहता है तो उसकी साफ सफाई करने वाले क्रू के लिए ये लाइट्स लगाई जाती हैं. ये लाइटें हवाई जहाज के पहले इंजन के शुरू होने के साथ जलाई जाती हैं और आखिरी इंजन के बंद होने के साथ बंद होती हैं. जिससे ग्राउंड क्रू को पता चल सके की अब हवाई जहाज पूरी तरह से बंद हो गया है.

लैंडिंग लाइट

ये सफ़ेद रंग की बेहद चमकीली लाइट्स होती हैं. ये लैंडिंग के समय आसमान और रनवे को सफाई से देखने में मदद करती हैं. ये लाइट्स ऐसे रनवे के लिए भी इस्तेमाल होती हैं जहां पर लाइटिंग कम होती है.

पायलट को कैसे पता चलता है रास्ता?

अब अक्सर आम लोगों के मन में सवाल आता है कि पायलट को रास्ता कैसे पता चलता है? बता दें कि पायलट को रास्ता दिखाने के लिए HSI यानी होरिजेंटल सिचुएशन इंडिकेटर का इस्तेमाल किया जाता है. इसे देखकर पायलट को बड़े ही आसानी से पता चल जाता है कि किस तरफ जाना है और किधर नहीं जाना है. इसके अलावा ये तकनीक पायलट के पास लगे स्क्रीन में एक रेखा की तरह रास्ता दिखाने का भी काम करते हैं. वहीं पायलट हमेशा एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े होते हैं, जहां उन्हें रास्ता पता चलता रहता है.

ये भी पढ़ें:क्या होता है आग के अलग-अलग रंगों का मतलब, जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget