एक्सप्लोरर

कितने करोड़ का आता है एक प्राइवेट जेट, जानिए भारत में कितने लोगों के पास है ये खास जेट

Private Jets In India: भारत में बिजनेसमैन हो या अभिनेता सभी लोग प्राइवेट जेट में सफर करते हुए दिख जाते हैं. चलिए जानते हैं भारत में कितने प्राइवेट जेट हैं और क्या होती है एक प्राइवेट जेट की कीमत.

Private Jets In India: एक जगह से दूसरी जगह जाने में लोगों को ज्यादा समय नहीं लगता. फ्लाइट में बैठकर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी कहीं जा सकता है. भारत की बात की जाए तो तकरीबन 4.50 लाख लोग रोजाना फ्लाइट से यात्रा करते हैं. इस मामले में भारत ने अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है.  आए दिन किसी न किसी कामों से बिजनेसमैनों को देश से बाहर यात्रा करने के लिए जाना पड़ता है. जिसके लिए अब उन्होंने प्राइवेट जेट्स से यात्रा करना शुरू कर दिया है. तो वहीं कई अरबपति एक्टर्स कमर्शियल फ्लाइट्स की जगह अपने प्राइवेट जेट्स से सफर करना पंसद करते हैं. आइए जानते हैं भारत में किन-किन मशहूर शख्सियतों के पास हैं प्राइवेट जेट्स. और कितनी होती है एक प्राइवेट जेट की कीमत. 

भारत में हैं इतने प्राइवेट एयरक्राफ्ट

भारत में पिछले कुछ सालों में अरबपतियों का प्राइवेट जेट से चलना बड़ा काॅमन हो गया है. और उसमें सिर्फ व्यवसायी ही नहीं. बल्कि अभिनेता और नेता भी शामिल है. भारत के नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत में फिलहाल 550 से ज्यादा प्राइवेट एयरक्राफ्ट हैं. जिनमें प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर्स शामिल हैं. इन सब में सबसे महंगा प्राइवेट जेट भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के पास है. मुकेश अंबानी के पास बोइंग बिजनेस 2 जेट है. जिसकी कीमत 73 मिलियन डॉलर यानी करीब 600 करोड़ भारतीय रुपए से भी ज्यादा है.

अगर लॉन्ग रेंज प्राइवेट जेट की बात की जाए. यानी इस तरह के प्राइवेट जेट से आप विदेश तक भी घूम सकते हैं. तो आठ भारतीय बिजनेसमैनों के पास ही है प्राइवेट जेट है. जिनमें नवीन जिंदल, अदार पूनावाला, कलानिधि मारन, गौतम अडानी, लक्ष्मी मित्तल, पंकज मुंजाल, अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी जैसे बिजनेसमैन शामिल हैं. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस के पास भी अपने खुद के प्राइवेट जेट है. जिनमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान इनके अलावा और भी कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम इस लिस्ट में शामिल है. 

कितनी होती है एक प्राइवेट जेट की कीमत?

प्राइवेट जेट की कीमत उसके साइज और उसकी सुविधाओं के आधार पर तय की जाती है. सामान्य तौर पर बात की जाए तो एक प्राइवेट जेट 20 करोड़ का भी आ सकता है. तो वहीं वह 1000 करोड़ का भी हो सकता है. सबसे सस्ते प्राइवेट जेट की बात की जाए तो सिरस विजन जेट सबसे सस्ता है. जिसकी कीमत 16 करोड़ के आसपास होती है. इसकी रेंज 2000 किलोमीटर के करीब होती है.

अगर भारत के सबसे महंगे प्राइवेट जेट की बात की जाए तो वह मुकेश अंबानी के पास है. जिसकी कीमत 603 करोड़ के आसपास है. वहीं अगर दुनिया के सबसे महंगे प्राइवेट जेट की बात की जाए तो वह सऊदी के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल अल-सऊद के पास है. जिसकी कीमत 4100 करोड रुपए है.  

यह भी पढ़ें: सिर्फ गुटखे के दाग साफ करने में इतने करोड़ रुपये खर्च करता है रेलवे, हैरान कर देगा डेटा

 

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget