एक्सप्लोरर

कम लोग जानते हैं फॉइल पेपर किस तरफ से सीधा होता है? रोटी पैक करते टाइम कौनसा हिस्सा बाहर रहेगा

Foil Paper Facts: आप लंबे समय से फॉइल पेपर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उसका सीधा हिस्सा कौनसा है और किस तरह से फॉइल पेपर को पैक करना चाहिए.

जब भी आप टिफिन में खाना पैक करते हैं तो रोटी पैक करने के लिए फॉइल पेपर का इस्तेमाल करते होंगे. फॉइल पेपर यूज करने के फायदे और नुकसान को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स हैं. मगर कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि बहुत बड़े वर्ग को फॉइल पेपर को सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं आता है और गलत तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, फॉइल पेपर में दो साइड होती है और लोग दोनों को एक जैसा ही मानते हैं, इस वजह से सही और गलत साइड का ध्यान नहीं रहता है. 

तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर फॉइल पेपर का सही साइड क्या होता है और किस तरह से फॉइल पेपर को पैक करना चाहिए. जानते हैं फॉइल पेपर से जुड़ी कुछ खास बातें...

फॉइल पेपर किस तरफ से सीधा होता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर तीसरा घर रोजाना खाना पैक के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करता है. हैरानी की बात ये है कि कोई भी परवाह नहीं करता है कि फॉइल पेपर की सही या गलत साइड कौनसी है. वैसे अगर आप फॉइल पेपर को देखते हैं तो आप देख सकते हैं कि एक तरफ चमकीला या साइनी साइड होता है जबकि दूसरी तरफ थोड़ा डल या सिंपल प्लेटफॉर्म होता है. बहुत से लोग पैक करने के लिए साइनी पसंद करते हैं जबकि कई लोग डल साइड को अंदर यानी रोटी से टच करते हुए रखते हैं. 

कई रिसर्च में सामने आया है कि शाइनी साइड अधिक गर्मी को दर्शाता है जबकि डल साइड गर्मी का बेहतर कंडक्टर है और खाना पकाने में भी मदद करता है. टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि ये सिर्फ कंपनी की डिजाइन और बनाने के तरीके की वजह से होता है. इन्हें बनाने की अलग अलग प्रोसेस होने की वजह से साइड अलग अलग होती है और इसका कोई प्रभाव नहीं होता है. ऐसे में कहा जाता है कि इन्हें दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में इसके इस्तेमाल के कई नुकसान बताए गए हैं. 

क्या है इसके नुकसान?

नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एनवायरमेंट हेल्थ साइंसेज में बतौर टॉक्सिलॉजिस्ट काम करने वाले जीन हैरी कहते हैं कि एल्मुनियम में कई न्यूरोटॉक्सिक एलिमेंट पाए जाते हैं. अगर आप फॉइल पेपर में कोई भी एसिटिक चीज रखते हैं तो यह आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसके साथ ही जब आप गरमा गरम रोटियां फॉइल पेपर में लपेटते हैं, तो इसके ताप से एल्मुनियम पिघलने लगता है.

यह भी पढ़ें- इन 5 वजहों से घर में लगती है सबसे ज्यादा आग, जो फ्लैट में रहते हैं वो जरूर पढ़ लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget