एक्सप्लोरर

लोग आते-जाते हैं लेकिन पुतिन रहते हैं... अपने सामने कितने अमेरिकी प्रेसीडेंट देख चुके हैं रूसी राष्ट्रपति?

व्लादिमीर पुतिन ने 1999 से अपने शासनकाल में कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को देखा है. पुतिन ने दशकों से रूस में अपनी पैठ तो बना रखी है लेकिन उनके शासनकाल के दौरान अमेरिका में कई राष्ट्रपति बदल चुके हैं.

एक तरफ जहां दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हर चार या आठ साल में राष्ट्रपति बदलते हैं. वहीं दूसरी ओर रूस में पुतिन का शासन दशकों से अडिग है. सवाल यह है कि अपने 25 साल से अधिक के सत्ता काल में पुतिन ने कितने अमेरिकी राष्ट्रपतियों को आते-जाते देखा? चलिए इस बारे में जानते हैं.

1999 से संभाली सत्ता की बागडोर

व्लादिमीर पुतिन पहली बार 1999 में रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने जब बोरिस येल्तसिन ने अचानक इस्तीफा दे दिया. इसके बाद 2000 में उन्होंने पहला राष्ट्रपति चुनाव जीता. तब से पुतिन या तो राष्ट्रपति रहे या प्रधानमंत्री लेकिन रूस की सत्ता पर उनकी पकड़ कभी कमजोर नहीं हुई. 2020 में संवैधानिक संशोधन के बाद वह 2036 तक सत्ता में बने रह सकते हैं. इस दौरान अमेरिका में कई राष्ट्रपति आए और गए. 

पांच अमेरिकी राष्ट्रपति बदल चुके हैं

जब पुतिन 1999 में सत्ता में आए तब अमेरिका के राष्ट्रपति थे बिल क्लिंटन. क्लिंटन का कार्यकाल 2001 तक चला. इसके बाद 2001 से 2009 तक जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने अमेरिका की कमान संभाली. बुश के दो कार्यकाल पुतिन के शुरुआती राष्ट्रपति काल के साथ समानांतर चले. 2009 में, बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने. 2017 में, डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका की सत्ता संभाल. ट्रम्प और पुतिन के बीच संबंध हमेशा चर्चा में रहे, लेकिन ट्रम्प के पहले कार्यकाल में भी रूस पर कई प्रतिबंध लगे.

2021 में जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बने. बाइडेन के कार्यकाल में रूस-यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक मंच पर पुतिन को फिर सुर्खियों में ला दिय और अब 2025 में डोनाल्ड ट्रम्प दूसरी बार राष्ट्रपति बन चुके हैं. इस तरह, पुतिन ने अपने शासनकाल में पांच अमेरिकी राष्ट्रपतियों क्लिंटन, बुश, ओबामा, ट्रम्प और बाइडेन को देखा है. 

रूस में पुतिन ने बना रखी है पैठ

ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल पुतिन के लिए छठा अमेरिकी राष्ट्रपति अनुभव है. पुतिन की यह स्थिरता रूस की राजनीति और वैश्विक कूटनीति में उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाती है. जहां अमेरिका में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सत्ता बदलती रहती है वहीं पुतिन ने रूस में अपनी सत्ता को लगातार मजबूत किया. उनके शासन में रूस ने आर्थिक उतार-चढ़ाव, युद्ध और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना किय फिर भी उनकी लोकप्रियता और प्रभाव बरकरार है. 

इसे भी पढ़ें- भारत के अलावा दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा रहते हैं इंडियंस? जान लें टॉप-5 देशों के नाम

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget