एक्सप्लोरर

वक्फ बोर्ड पर बनी जेपीसी कैसे करती है काम? जानें कौन-कौन से लोग होते हैं शामिल

WAQF Bill 2024 : वक्फ संशोधन विधेयक के लिए जेपीसी का गठन कर दिया गया है, जिसमें कुल 31 सदस्य हैं. इस बीच चलिए जानते हैं कि आखिर ये काम कैसे करती है.

इन दिनों देश में वक्फ बोर्ड खासी चर्चाओं में है. दरअसल वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2024 के लिए जेपीसी का गठन कर दिया गया है. इससे पहले संसद में गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया था. संसद में कांग्रेस सहित कई दलों ने इसका विरोध किया. वहीं सरकार ने इस बिल को लाने की वजह वक्फ बोर्ड को मिली असीमित शक्तियों पर अंकुश लगाया जाएगा. सदन में हंगामें के बीच सरकार ने इसे  संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने की सिफारिश की है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर जेपीसी है क्या और ये कैसे काम करता है?

क्या है जेपीसी?

बता दें संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी संसद की वो समिति है, जिसका गठन संसद द्वारा किसी खास विषय या विधेयक की गहन जांच करने के लिए बनाया जाता है. जेपीसी में सभी पार्टियों की बराबर भागीदारी होती हैजेपीसी को ये अधिकार होता है कि वो किसी भी व्यक्ति, संस्था या किसी भी उस पक्ष को बुला सकती है और उससे पूछताछ कर सकती है, जिसे लेकर उसका गठन किया गया है. यदि वो व्यक्ति, संस्था या पक्ष जेपीसी के सामने पेश नहीं होता है तो ये संसद की अवमानना मानी जाती है. यदि ऐसा होता है तो जेपीसी से संबंध रखने वाला व्यक्ति या संस्था इसके संबंध में उस व्यक्ति से लिखित या मौखित या फिर दोनों ही तरह से जवाब की मांग कर सकते हैं.

कौन होते हैं जेपीसी के सदस्य?

जेपीसी का जब गठन किया जाता है तो उसमें सदस्य कौन और कितने होंगे इसपर निर्भर करता है कि वो मामला क्या है. यानी जेपीसी में अलग-अलग मामलों के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है.

जेपीसी में अधिकतम 30-31 सदस्य हो सकते हैं, जिसका अध्यक्ष बहुमत वाली पार्टी के सदस्य को बनाया जाता है. बता दें लोकसभा के सदस्य राज्यसभा की तुलना में दोगुने होते हैं. जैसे यदि संयुक्त संसदीय समिति में 20 लोकसभा सदस्य हैं तो 10 सदस्य राज्यसभा से होंगे. इस तरह जेपीसी के कुल सदस्य 30 होंगे. शुक्रवार को जो वक्फ विधेयक संबंधी संयुक्त समिति का गठन किया गया उसमें 31 सदस्य हैं.

जेपीसी कैसे करती है काम?

जेपीसी में बहुमत वाली पार्टी के सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा होती है. वहीं किसी भी मामले को सॉल्व करने के लिए जेपीसी के पास 3 महीने का समय होता है. इसके बाद संसद के समक्ष उसे अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी होती है। समिति अपना कार्यकाल या कार्य पूरा होने के बाद भंग हो जाती है. ये समिति जो सिफारिशें देती है वो सलाहकारी तो होती हैं, लेकिन सरकार के लिए उनका पालन करना इतना जरुरी नहीं है. लोकसभा डिजिटिल लाइब्रेरी के मुताबिक, अलग-अलग मामलों को लेकर कुल आठ बार जेपीसी का गठन हो चुका है.

वक्फ बोर्ड के लिए जिस जेपीसी का गठन किया गया है उसकी शक्तियों की बात करें तो समिति के सदस्यों की ओर से विभिन्न खंडों में संशोधन पेश किये जा सकते हैं. समिति उन संघों, सार्वजनिक निकायों या विशेषज्ञों से सबूत भी ले सकती है जो विधेयक में रुचि रखते हैं. इसी तरह समिति वफ्फ विधेयक के पहलुओं और सांसदों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट सदन को पेश कर देगी.

यह भी पढ़ें: अध्यादेश लाकर अब तक पलटे जा चुके हैं कोर्ट के ये बड़े फैसले, संसद की क्या है ताकत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू
Earthquake on The Moon: क्या धरती की तरह चांद पर भी आता है भूकंप, वहां बने इंसानी उपग्रह को क्यों नहीं होता नुकसान?
क्या धरती की तरह चांद पर भी आता है भूकंप, वहां बने इंसानी उपग्रह को क्यों नहीं होता नुकसान?
 Packaged Food Safety: आप जो पैकेज्ड फूड खरीद रहे हैं, कहीं वह रीपैक्ड और एक्सपायर तो नहीं? जानें चेक करने के तरीके
आप जो पैकेज्ड फूड खरीद रहे हैं, कहीं वह रीपैक्ड और एक्सपायर तो नहीं? जानें चेक करने के तरीके

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget