एक्सप्लोरर

पहले से गिरफ्तार आरोपी को दूसरी एजेंसी कैसे करती है अरेस्ट?

दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या गिरफ्तार आरोपी को दूसरी एजेंसी गिरफ्तार कर सकती है?

दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसके बाद अब 26 जून को उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार करके राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. जहां जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की थी. कोर्ट ने सीबीआई को अरविंद केजरीवाल की तीन दिन की रिमांड की अनुमति दे दी है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या पहले से गिरफ्तार किसी व्यक्ति को दूसरी एजेंसी गिरप्तार कर सकती है?

पहले से गिरफ्तार व्यक्ति को दूसरी एजेंसी कर सकती है गिरफ्तार?

तो बता दें कि इसका जवाब है हां. यदि किसी मामले में किसी व्यक्ति की पहले से गिरफ्तारी हो चुकी है तब कोई दूसरी एजेंसी भी उसे गिरफ्तार कर सकती है. दूसरी एजेंसी द्वारा उस आरोपी पर कोई और मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है जिसके तहत आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाती है. हालांकि इसके कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना उस एजेंसी को जरुरी होता है.

पहले से बताना है जरुरी?

सीबीआई द्वारा इस तरह अचानक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने सीबीआई की ओर से केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इसे लेकर पहले से नहीं बताया गया. उन्होंने कहा कि मीडिया के लिए जरिए उन्हें पता चला कि सीबीआई की तरफ से आवेदन किया गया, जिस पर कोर्ट से उन्हें तिहाड़ जेल के अंदर केजरीवाल से पूछताछ की अनुमति मिल गई. विवेक जैन ने कोर्ट से आवेदन और आदेश से जुड़े दस्तावेज अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम से शेयर करने का आग्रह किया है.

इन आपत्तियों पर सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने कहा कि एजेंसी को किसी से पूछताछ करने के लिए किसी को भी बताने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें सिर्फ कोर्ट से अनुमति लेने की जरूरत है. सीबीआई ने कहा कि वो ये पूछताछ चुनाव के दौरान भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही ये कदम उठाया. वहीं स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए कोर्ट ने केजरीवाल को घर का खाना खाने और उनकी पत्नी से कुछ देर मिलने की अनुमति दी गई है.          

यह भी पढ़ें: नींद में कैसे चलता है इंसान, क्या इस दौरान दिमाग करता है काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget