एक्सप्लोरर

खराबी जानते हुए भी लोगों को कैसे लग जाती है शराब की लत? जो हर साल ले लेती है 30 लाख जानें

शराब की वजह से दुनियाभर में 30 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं, ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर फि भी क्यों लोगों को शराब की लत लग जाती है.

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 34 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 100 से ज्यादा लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं. आए दिन जहरीली शराब से मौतों की खबर आप सुनते ही होंगे. कई लोगों के मन में ये भी सवाल आता है कि जब लोगों को पता है कि जहरीली शराब कई लोगों की जान ले रही है तो फिर लोग इतकी लत का शिकार कैसे बन जाते हैं? चलिए आज हम इस बारे में जानते हैं.

कैसे लग जाती है शराब की लत?

लॉकडाउन में कई लोगों को जब शराब नहीं मिली तो उन्होंने आफ्टर शेव लोशन और सेनिटाइजर तक पी लिया. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर उन्हें ये लत लगी कैसे? तो बता दें कि इसका जवाब साइकोलॉजी और बायलॉजी की मिली जुली रिसर्च में सामने आता है.

‘साइकोलॉजी टुडे’ की एक रिसर्च के अनुसार, शराब शरीर और मन को एक आभासी दुनिया में जीने की आदत लगा देती है. जो व्यक्ति इसे पीता है उसे वास्तविक दुनिया फीकी लगने लगती है और अल्कोहल की क्रेविंग होना शुरू हो जाती है. इसी रिसर्च में ये बात सामने आई है कि किसी भी आदत को लगने में तीन फैक्टर काम करते हैं, पहला संकेत, दोहराव और रिवॉर्ड.

किसी भी चीज की लग सकती है लत

व्यक्ति को लत किसी भी चीज की लग सकती है, जैसे चाय की लत, शॉपिंग की लत, पोर्न की लत या फिर शराब पीने की लत. शुरुआत में लोग शौकिया तौर पर शराब पीते हैं. इसके बाद उनका मन कभी कभार शराब पीने के संकेत देने लगता है. उन्हें ऐसा महसूस होने लगता है कि शराब पीने से उनके दिन और दिमाग को अच्छा महसूस होगा और उनकी चिंताएं खत्म हो जाएंगी. फिर ये क्रेविंग लगातार होती रहती है और उस व्यक्ति को शराब की लत लग जाती है.

क्यों दिमाग देने लगता है शराब पीने के संकेत?

अब सवाल ये भी उठता है कि जिस चीज को पीकर इंसान अपना होश खो दे और सही से चलना, उठना, बैठना भी भूल जाए भला उसे क्यों पीना चाहेगा? तो बता दें कि शराब में मौजूद अल्कोहल मन-मस्तिष्क में ऐसा केमिकल लोचा पैदा कर देता है कि लोग उसके जाल में फंसते जाते हैं.

दरअसल जब भी कोई व्यक्ति रोजाना और ज्यादा मात्रा में शराब पीना शुरू कर देता है तो उसके दिमाग में ‘टेट्रा हाइड्रो आइसोक्वीनोलिन’ नामक केमिकल बनता है. यही केमिकल न्यूरोट्रांसमिटर्स के जरिए बताता है कि शरीर को और अल्कोहल की जरूरत है, जिसके बाद इंसान उसका आदी बन जाता है.

यह भी पढ़ें: साउथ में ही सबसे पहले क्यों आता है मॉनसून, नॉर्थ तक आने में क्या लगता है इतना वक्त?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget