एक्सप्लोरर

आर्मी की कैंटीन में कितना सस्ता मिलता है सामान? किन सामानों पर है ज्यादा छूट?

इस कैंटीन में हर छोटा सामान बाजार से काफी सस्ती दर पर मिल जाता है. वहीं लेह से लेकर अंडमान तक आर्मी कैंटीन के लगभग 33 डिपो हैं और करीब 3700 यूनिट रन कैंटीन (URC) हैं.

भारतीय सेना जिस बहादुरी से सीमा पर डट कर हमारी सुरक्षा करते हैं, उसका ऋण कोई नहीं चुका सकता है. हालांकि, भारत सरकार अपने जवानों और उनके परिवार के लिए इसके बदले कई तरह की सुविधा भी मुहैया कराती है, इसी में से एक है आर्मी कैंटीन. इस कैंटीन में आपको हर सामान पर बाजार में मिलने वाले सामान से ज्यादा छूट दी जाती है. दरअसल, आर्मी के जवानों को जो सुविधा दी जाती है उसे कहा जाता है कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) इसी को आम बोलचाल की भाषा में आर्मी कैंटीन कहा जाता है.

ये सीएसडी होता क्या है?

आपको बता दें, CSD रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत आता है जिसमें जवानों को कम दरों पर सामान उपलब्ध कराने का भारत सरकार का उपक्रम है. आर्मी कैंटीन के स्टोर सभी प्रमुख सैनिक अड्डों पर खुले हुए हैं और इन्हें सैन्य बल के जवान ही चलाते हैं. देश मे अलग-अलग मिलिट्री स्टेशन पर CSD डिपो बने हुए हैं और यहीं से URC में समान की सप्लाई होती है.  

कितने लोगों को मिल रहा है लाभ

आर्मी कैंटीन से मिलने वाले लाभ की बात करें तो थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों और उनके परिवार वालों के साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके डिपेंडेंट को मिलाकर सीएसडी के जरिए लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं. इस कैंटीन में हर छोटा सामान बाजार से काफी सस्ती दर पर मिल जाता है. वहीं लेह से लेकर अंडमान तक आर्मी कैंटीन के लगभग 33 डिपो हैं और करीब 3700 यूनिट रन कैंटीन (URC) हैं.

किन सामानों पर मिलती है ज्यादा छूट

आर्मी कैंटीन में मुख्य रूप से ग्रोसरी के आइटम, किचन अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, शराब और ऑटोमोबाइल जैसे कई तरह के सामान सस्ते दर पर उपलब्ध रहते हैं. आर्मी कैंटीन में कुछ विदेशी सामान भी मिलता है और सेना की कैंटीन में शराब, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सभी सामानों पर काफी ज्यादा रियायत दी जाती है. सबसे अच्छी बात तो ये है कि ओपन मार्केट में जो सामान उपलब्ध है, लाभार्थी उसमें से किसी भी सामान की डिमांड आर्मी कैंटीन से कर सकते हैं.

क्यों मिलती आर्मी कैंटीन में ज्यादा छूट

आपको बता दें, आर्मी कैंटीन में सरकार जीएसटी कर में 50 प्रतिशत की छूट देती है. यानी जीएसटी की जो अधिकतम दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं, वह इस कैंटीन में आधी हो जाती हैं. जैसे अगर किसी समान पर बाजार में 5% जीएसटी लगती है तो कैंटीन के लिए वह 2.5 % होगी. यही वजह है कि यहां सामान बेहद सस्ता मिलता है.

ये भी पढ़ें: IPL में जो लाइट वाली गिल्लियां यूज होती हैं, वो कितने रुपये की आती हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget