एक्सप्लोरर

कैसे होती है वोटों की गिनती, जानें क्या होता है काउंटिंग का पूरा प्रोसेस

वोटों की गिनती के लिए स्पेशल केंद्र बनाए जाते हैं जो चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित होते हैं. काउंटिंग वाले दिन यहां वोटों की गिनती के लिए सभी आवश्यक उपकरण और स्टाफ मौजूद होते हैं.

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. 8 अक्तूबर यानी कल इन दोनों राज्यों का चुनावी रिजल्ट हमारे सामने होगा. कल ही पता चल जाएगा कि इन दोनों राज्यों में किन पार्टियों की सरकार बनेगी. खैर, आज इस खबर में हम इस पर बात नहीं करेंगे कि इन राज्यों में किसकी सरकार बन रही है. बल्कि, हम आपको ये बताएंगे कि आखिर वोटों की गिनती कैसे होती है.

वोटिंग के बाद क्या होता है

चुनाव के दिन, वोटिंग बूथों पर जब वोटर अपने वोट डाल देते हैं तब सभी मतपत्रों को इकट्ठा किया जाता है और उन्हें सुरक्षित रूप से अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों से लेकर निर्वाचन कार्यालयों में लाया जाता है. यहां, इन्हें वोटों की गिनती के दिन तक कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है.

कैसे की जाती है गिनती

वोटों की गिनती के लिए स्पेशल केंद्र बनाए जाते हैं जो चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित होते हैं. काउंटिंग वाले दिन यहां वोटों की गिनती के लिए सभी आवश्यक उपकरण और स्टाफ मौजूद होते हैं. इसके अलावा काउंटिंग के दिन सुरक्षा बलों को भी तैनात किया जाता है, ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो. जब वोटों की गिनती शुरू होती है, तो सबसे पहले ईवीएम और वीवीपैट की जांच की जाती है. ताकि यह पता चल सके कि उनकी स्थिति सही है.

ये भी चीजें ध्यान देने वाली हैं

जिस जगह पर वोटों की गिनती होती है वहां कई काउंटिंग टेबल लगे होते हैं. अलग-अलग टेबल पर अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए वोटों की गिनती की जाती है. वहीं वोटों की गिनती के लिए एक विशेष टीम होती है, जिसमें चुनाव आयोग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल होते हैं. इस टीम का काम होता है कि वोटों की गिनती में किसी भी तरह की गलती ना हो.

नोटा वाले वोटों का क्या होता है

ईवीएम मशीनों में उम्मीदवारों के अलावा एक ऑप्शन नोटा वोटों का भी होता है. यानी वोटर के पास विकल्प होता कि वह 'इनमें से कोई नहीं ' यानी (नोटा) का विकल्प चुन सके. हालांकि, NOTA वोटों की किसी भी प्रत्याशी के जीत या हार में कोई भूमिका नहीं होती. यहां तक कि अगर किसी विधानसभा या लोकसभा में मतदान के दौरान 50 फीसदी भी नोटा वोट पड़ जाएं, तब भी वहां चुनाव रद्द नहीं होता. यानी नोटा वोटों से सिर्फ ये पता चलता है कि किसी भी विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने यहां चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से खुश नहीं है.

ये भी पढ़ें: इतनी कीमती है दुनिया की सबसे बड़ी टनल, इतने में कई एंटीलिया और बुर्ज खलीफा बन जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget