एक्सप्लोरर

Hot and Cold AC: क्या गर्मी में ठंडी हवा देने वाला एसी सर्दी में फेंकता है गर्म हवा, क्या बाजार में आ गई ऐसी कोई टेक्निक?

Hot and Cold AC: पहले एयर कंडीशनर को सिर्फ गर्मियों में ही चलाया जाता था. लेकिन अब आप इसे सर्दियों में भी चला सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे करते हैं यह एसी काम और इसके फायदे.

Hot and Cold AC: जैसे-जैसे गर्मी का मौसम जा रहा है और सर्दी का मौसम नजदीक आ रहा है लोगों ने हीटर के बारे में सोचना शुरू कर दिया है. लेकिन सोचिए क्या हो अगर आपका एक ही उपकरण यानी कि एयर कंडीशनर दोनों ही जरूरतों को पूरा कर सके? जी हां ऐसा मुमकिन है. दरअसल नए हॉट एंड कोल्ड एयर कंडीशनर अब आपके घर को गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रख सकेंगे. 

हॉट एंड कोल्ड एसी कैसे करता है काम?

हॉट एंड कोल्ड एयर कंडीशनर अब सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं देता है, बल्कि यह एक हीटर का काम भी करता है. दरअसल इसमें रिवर्स साइकिल हीट पंप तकनीक होती है. गर्मियों में यह एक आम एयर कंडीशनर की तरह काम करता है. जिसमें यह बाहर की गर्मी को बाहर निकाल कर कमरे को ठंडा करता है. लेकिन सर्दियों में रिवर्स साइकिल हीट पंप तकनीक की मदद से यह बाहर से गर्मी को सोखता है, यहां तक कि ठंडे तापमान में भी और आपके घर के अंदर गर्म हवा को छोड़ता है. 

पारंपरिक हीटरों की तुलना में फायदे 

अगर हम पारंपरिक हीटरों की बात करें तो उनमें ऊर्जा की काफी ज्यादा खपत होती है. इतना ही नहीं बल्कि उनमें सुरक्षा के जोखिम भी रहते हैं. दरअसल हीटर पुरानी तकनीक पर चलते हैं और बहुत ज्यादा बिजली की खपत करते हैं. हीटर के ज्यादा गर्म होने के बाद आग लगने का खतरा भी रहता है. 

लेकिन हॉट एंड कोल्ड एयर कंडीशनर इनवर्टर तकनीक से लैस होते हैं. यह तकनीक कमरे की जरूरत के अनुसार कंप्रेसर की गति को एडजस्ट करने के लिए होती है. इससे न सिर्फ बिजली के खपत में कमी आती है बल्कि इससे उपकरण साल भर बिना किसी सर्विसिंग या फिर खराबी के अच्छे से काम करता है. इतना ही नहीं बल्कि जिस ओर हीटर सिर्फ अपने आसपास के क्षेत्र को गर्म करते हैं, हॉट एंड कोल्ड एयर कंडीशनर पूरे कमरे में हर तरफ गर्मी करते हैं. 

कुछ स्मार्ट सुविधा 

अब इस तरह के एयर कंडीशनर में वाई-फाई कनेक्टिविटी जैसे सुविधा भी उपलब्ध है. इसकी मदद से आप मोबाइल ऐप के माध्यम से दूर बैठे ही तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं. इसी के साथ यह अपने आप तापमान को एडजस्ट भी कर सकता है. इतना ही नहीं बल्कि ये फर्श पर जगह घेरने वाले भारी हीटरों की तुलना में आराम से एक दीवार या फिर खिड़की पर लगे होते हैं.

कीमत और उपलब्धता 

अगर बाजार की कीमतों की बात करें तो यह आमतौर पर 60 हजार से 80 हजार के बीच आ जाएंगे. लेकिन समय-समय पर मिलने वाली छूट की वजह से इनकी कीमतों में काफी कमी आ सकती है. इसी के साथ ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग एयर कंडीशनर और हीटर खरीदने की तुलना में यह एक फायदेमंद सौदा है.

यह भी पढ़ें: कहां-कहां से कमाई करता है BCCI, पाकिस्तान का PCB इसके सामने कितना पिद्दी, जानें साल भर की इनकम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कितने दिन में छोड़ना होगा बंगला
यूपी में IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कितने दिन में छोड़ना होगा बंगला
इस देश में काले रंग की गाड़ियों पर लगा है प्रतिबंध, जानें अनोखी वजह?
इस देश में काले रंग की गाड़ियों पर लगा है प्रतिबंध, जानें अनोखी वजह?
सऊदी के शाही परिवार के कब्जे में कैसे आया मक्का-मदीना, जानें इतिहास?
सऊदी के शाही परिवार के कब्जे में कैसे आया मक्का-मदीना, जानें इतिहास?
क्या है चीन से सटी अफगानिस्तान की पतली गली में, क्यों बनाई गई थी?
क्या है चीन से सटी अफगानिस्तान की पतली गली में, क्यों बनाई गई थी?

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget