एक्सप्लोरर

Horse Business: घोड़ों से कैसे होती है करोड़ों की कमाई? मालिक रहते हैं मालामाल

Horse Business: पुष्कर मेले में देश के तमाम इलाकों से घोड़ा व्यापारी पहुंचे हैं, यहां 5 लाख से लेकर कई करोड़ तक के घोड़े बिकने के लिए रखे गए हैं. जिन्हें शौकीन लोग खरीद भी रहे हैं.

Horse Business: एक जमाने में घोड़ों का शौक राजा और महाराजा रखते थे, जिनके पास ऐसी नस्ल के घोड़े होते थे कि लोग देखते रह जाते थे. आज भी कई रईस लोग ऐसा शौक रखते हैं, जो अपनी पसंद के किसी भी घोड़े के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. पुष्कर में लगने वाले मेले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, यहां घोड़ों का बाजार सजा हुआ है और इनकी कीमत अगर आप सुन लेंगे तो आपको होश भी उड़ सकते हैं. 

पुष्कर मेले में करोड़ों के घोड़े
पुष्कर मेले में देश के तमाम इलाकों से घोड़ा व्यापारी पहुंचे हैं, यहां घोड़ों की मंडी सजी हुई और अमीरों का तांता लग रहा है. घोड़े रखने का शौक पालने वाले लोग अपनी पसंद के घोड़े खरीद रहे हैं. इसके लिए कीमत भी नहीं देखी जा रही है. यहां 5 लाख रुपये से लेकर 11 करोड़ तक के घोड़े हैं. जितनी अच्छी ब्रीड, उतना बड़ा दाम है. हर घोड़े की अपनी एक अलग खासियत है. 

कैसे होती ही करोड़ों की कमाई
अब बात करते हैं कि आखिर घोड़ों को पालने और इसका व्यापार करने वालों की कमाई कैसे करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है. दरअसल ये सब कुछ घोड़ों की नस्ल पर निर्भर करता है. इनमें सिंधी, मारवाड़ी, काठियावाड़ी, नुकरा और मलाणी जैसी नस्लें शामिल हैं. इनमें कई ऐसे घोड़े भी शामिल होते हैं, जो राजा महाराजाओं के दौर में पैदा होने वाली नस्लों के ही वंशज हैं. ऐसे घोड़ों की कीमत करोड़ों रुपये तक होती है.  
मालिक को घोड़ों को बेचने से तो करोड़ों मिलते ही हैं, लेकिन एक और तरीका है जिससे वो हर महीने लाखों कमाते हैं. 

ब्रीडिंग से भी लाखों की कमाई
अच्छी नस्ल के घोड़ों से ब्रीडिंग कराने के लिए भी लाखों रुपये चार्ज किए जाते हैं. एक मीटिंग का करीब दो से तीन लाख तक चार्ज किया जाता है. एक घोड़ा एक महीने में करीब 10 बार मीटिंग करता है, यानी एक महीने में एक घोड़े से 20-30 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. वहीं अगर घोड़ों को पालने में आने वाले खर्च की बात करें तो एक घोड़े के रखरखाव पर करीब 30 से 40 हजार रुपये तक खर्च होते हैं. 

घोड़ों का शौक रखने वाले लोग अपना अस्तबल बनाकर रखते हैं और हॉर्स रेसिंग से भी खूब कमाई करते हैं. अच्छी नस्ल के घोड़े रेस के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं. घोड़ों की रेस का बाजार भी करोड़ों रुपये का है, कई अमीर लोग इसमें अपना मोटा पैसा लगाते हैं. 

ये भी पढ़ें- Halal Certification: हलाल सर्टिफिकेट क्या है और इसे कौन जारी करता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Europe Criminal Gang: क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
Reserve Bank of India Notification: ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
Plastic Note Refund Rules: अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget