एक्सप्लोरर

कौन से लोग सबसे ज्यादा छोड़ रहे अपना धर्म? प्यू रिसर्च की यह रिपोर्ट उड़ा देगी होश

People Are Leaving Their Religion: प्यू सर्वे की रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में दो धर्म के लोग तेजी से अपना मजहब छोड़ रहे हैं. चलिए यह भी जान लेते हैं कि भारत में हिंदुओं की क्या स्थिति है.

हमारे देश में मजहब के नाम पर अक्सर विवाद होता रहता है. यहां पर धर्मांतरण को लेकर भी सवाल उठते रहते हैं. लेकिन प्यू रिसर्च सर्वो की मानें तो दुनिया में इस वक्त धर्म परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है. इस सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं वो वाकई चौंकाने वाले हैं. इसके अनुसार धर्म परिवर्तन करके किसी और मजहब में शामिल हो जाना या फिर नास्तिकता की ओर बढ़ जाने वालों में सबसे ज्यादा बौद्ध और क्रिश्चियन धर्म के लोग शामिल हैं. चलिए इस बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं. 

कितने लोगों पर हुआ सर्वे

दुनिया भर के कई देशों में से कुल वयस्कों में से हर पांचवां शख्स या उससे ज्यादा लोग अपने उस धर्म को छोड़ चुके हैं, जिसमें उनको जन्म मिला और वो पले-बढ़े. अमेरिका के वॉशिंगटन में स्थित थिंक प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे की मानें तो बौद्ध और क्रिश्चियन धर्म के लोग को इस धार्मिक परिवर्तन से खासतौर पर बड़ा नुकसान हुआ है. यह सर्वे 36 देशों के 80,000 वयस्कों पर हुआ है, जिसमें पता चला है कि ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं या फिर उनका किसी धर्म से कोई जुड़ाव नहीं है. 

भारत में क्या है हिंदुओ की स्थिति

सर्वे में यह जानकारी भी सामने आई है कि साउथ कोरिया में तो करीब 50 फीसदी ऐसे लोग रहते हैं जो कि वयस्क होने पर अपना धर्म छोड़ देते हैं. इस मामले में हिंदू और मुसलमानों की स्थिति थोड़ा बेहतर है, क्योंकि उनका प्रतिशत थोड़ा कम है. रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो भारत और बांग्लादेश में हिंदुओं का धर्मांतरण न के बराबर है. लेकिन अमेरिका में हिंदू धर्म से छोड़ने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. भारत या फिर किसी अन्य देश से अमेरिका में जाकर बसे 18 फीसदी लोगों ने अपना धर्म बदल कर ईसाई धर्म कर लिया या फिर उन्होंने खुद को नास्तिक कहलाना पसंद किया. 

किन देशों के लोग छोड़ रहे क्रिश्चियन धर्म

वहीं श्रीलंका में तो 11 फीसदी ऐसे हिंदू थे, जिन्होंने अपना धर्म छोड़कर क्रिश्चिचन धर्म अपना लिया. लेकिन भारत समेत अन्य देशों का सर्वे करें तो हिंदुओं का आंकड़ा ईसाई और बौद्ध के मुकाबले थोड़ा कम है, जिन्होंने धर्म छोड़ दिया. हिंदू और मुसलमान में ज्यादातर लोग अपने जन्मजात धर्म पर अभी भी बने हुए हैं. हिंदू धर्म छोड़ने वालों की संख्या भी कम है और इससे जुड़ने वालों की भी. वहीं नीदरलैंड, स्पेन, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और स्वीडन जैसे देशों में ईसाई धर्म के लोग तेजी से अपना धर्म छोड़ रहे हैं. इस धर्म में शामिल होने वाले लोग भी कम हैं. 

हैरान करेंगे आंकड़े

अगर धर्म छोड़ने वाले लोगों के आंकड़े देखें तो ये वाकई में हैरान करने वाले हैं. कनाडा में 29 फीसदी लोगों ने ईसाई धर्म छोड़ दिया है. ब्रिटेन और फ्रांस में यह आंकड़ा 28 फीसदी है, अमेरिका में 22 फीसदी, स्वीडन और नीदरलैंड में 30 फीसदी लोगों का धर्म से मोहभंग हो चुका है. इनमें से ज्यादातर लोग नास्तिक कहलाना पसंद करते हैं. वहीं जापान और साउथ कोरिया में भी बौद्ध धर्म के प्रति आस्था कम हो रही है. साउथ कोरिया में तो यह आंकड़ा 50 फीसदी जा चुका है.

यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा ने कब की थी सबसे पहली भविष्यवाणी, किस घटना का किया था जिक्र?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget