एक्सप्लोरर

कोबरा से भी ज्यादा जहरीला है भारत में मिलने वाला ये पौधा, इसे 'छूना मना है'

एब्रिन नाम का जहर अब्रस प्रीटोरियस नाम के पौधे के बीज से मिलता है. विशेषज्ञ कहते हैं कि इस पौधे का जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर मरीज को सही समय पर इलाज न मिले तो उसकी मौत हो सकती है.

आज भी भारत की आधी से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है. जहां हर तरफ अलग-अलग तरह के पौधे, घास और जंगली झाड़ियां पाई जाती हैं. हालांकि, शहरों में भी कई बार हम गलती से कुछ ऐसे पौधे अपने गमले में लगा लेते हैं जो देखने में तो खूबसूरत होते हैं, लेकिन असलियत में वह बेहद खतरनाक होते हैं. बीते दिनों ही सर गंगा राम अस्पताल में एक मरीज आया, यह मरीज एक 7 वर्षीय बच्चा था, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला था. बच्चे के दिमाग में सूजन थी और उसे खूनी दस्त हो रहा था.

पूरे लक्षण ऐसे थे जैसे शरीर में जहर फैल गया हो. डॉक्टरों ने जब गंभीरता से इसकी जांच की तो पता चला कि बच्चे के शरीर में एब्रिन नाम का जहर है. यह जहर अब्रस प्रीटोरियस नाम के पौधे के बीज से मिलता है. विशेषज्ञ कहते हैं कि इस पौधे का जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर मरीज को सही समय पर इलाज न मिले तो उसकी मौत हो सकती है.

इस पौधे को छूना मना है

अब्रस प्रीटोरियस पौधे के बारे में कहा जाता है कि इसका जहर किसी जहरीले सांप से भी ज्यादा होता है और अगर एक बार यह आपके शरीर में प्रवेश कर गया तो इसका तोड़ निकाल ना लगभग नामुमकिन हो जाता है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस पौधे से जितनी हो सके उतनी दूरी बनाकर रहनी चाहिए. 

दिखने में सुर्ख लाल नारंगी रंग के बीज वाला यह पौधा भारत के कई इलाकों में मिलता है. हो सकता है आपके घर के आसपास भी हो. इसलिए अगर यह दिखे तो उसे बिना छुए जमीन से उखाड़ कर कायदे से दफन कर दें. या हो सके तो किसी वन विशेषज्ञ से इस पर सलाह लें.

शरीर के अंदर पहुंचकर क्या करता है अब्रस प्रीटोरियस

अब्रस प्रीटोरियस का जहर जैसे ही किसी व्यक्ति के शरीर में पहुंचता है ये कोशिकाओं को अंदर से बीमार करने लगता है और तेजी से कोशिकाओं को प्रोटीन बनाने से रोकने लगता है. जैसे ही शरीर में प्रोटीन बनना बंद होता है कोशिकाएं मरने लगती हैं और धीरे-धीरे व्यक्ति की मौत हो जाती है. यह पौधा इतना खतरनाक है कि इसके बीज से लेकर पत्ति, तना और जड़ तक सब खतरनाक होते हैं.

अब्रस प्रीटोरियस के कुछ फायदे भी हैं

सांप का जहर भले ही खतरनाक होता है, लेकिन उससे कई प्रकार की दवाइयां भी बनाई जाती हैं. इसी तरह अब्रस प्रीटोरियस का पौधा भले ही जहरीला और खतरनाक होता है, लेकिन इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. इस पौधे को आम भाषा में गुंजा या रत्ती का पौधा भी कहते हैं. इसके अर्क में एंटी कैंसर और एंटीट्यूमर के गुण पाए जाते हैं.

इसके साथ ही अगर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एक सीमित मात्रा में इस पौधे को किसी कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को दिया जाए तो उसके शरीर में कैंसर कोशिकाएं नहीं बढ़ने पाती हैं. लाल और काले रंग का दिखने वाला यह पौधा आपके स्पर्म काउंट को भी बढ़ाता है. हालांकि, भूल कर भी इसका इस्तेमाल बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के ना करें. क्योंकि इसमें इतना जहर होता है कि आपकी जरा सी गलती आपके लिए जानलेवा बन सकती है.

ये भी पढ़ें: 'कान के बाल ने किया कमाल', जानिए भारतीय नागरिक विक्टर ने कैसे बनाया ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget