एक्सप्लोरर

भारत की इस मंडी में हर साल बिकते हैं दूल्हे, रेट लिस्ट के साथ लगाई जाती है बोली

Groom Market: भारत में शादी को त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है. यहां पूरे परिवार और रिश्तेदार इकट्ठे होते हैं और एंजॉय करते हैं. लेकिन भारत में एक जगह ऐसी है, जहां पर दूल्हे का बाजार सजता है.

आपने दूल्हा मिल गया तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी यह सुना है कि दूल्हा बिक गया. लेकिन यह सच है, भारत में एक ऐसी जगह है जहां पर दूल्हों का बाजार सजता है और उनकी बोली लगाई जाती है. दरअसल यह बिहार का एक इलाका है, यहां पर हर साल दूल्हों को बेचने की रस्म होती है और बाकायदा रेट लिस्ट भी होती है. आप सोच रहे होंगे कि हम मजाक कर रहे हैं, लेकिन ये मजाक नहीं सच है. यहां पर लड़की वाले आते हैं और लड़के की बोली लगाते हैं और उससे अपनी बेटी की शादी करते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं. 

कहां सजती है दूल्हा मंडी

बिहार के मधुबनी में इस बाजार का नाम है सौराठ सभा. यहां पर यह बाजार जून से जुलाई के महीने में लगता है, यहां शादी करने के लिए योग्य लड़के-लड़कियां आते हैं. इस बाजार में कई सारे दूल्हे आते हैं और लड़की वाले उससे उसकी क्वालिफिकेशन, परिवार का स्टेटस, लड़के की कमाई, कुडंली आदि सबकुछ देखा जाता है, तब लड़के का चुनाव किया जाता है. 

दूल्हा बाजार की प्राचीन मान्यता

यह प्रथा यहां पर 700 साल पुराने समय से चली आ रही है. उस वक्त गुरुकुल से सीधे लड़कों को इस सभा में लाया जाता था और इसे शुरू करने वाले मैथिल ब्राह्मण और कायस्थ हुआ करते थे. गुरुकुल के युवकों का चुनाव करने के बाद यहां पर परिवार अपनी बेटियों की शादी कराते थे. यहां इस बात का बहुत ध्यान रखा जाता था कि कहीं लड़का और लड़की के परिवार के बीच कोई संबंध तो नहीं है. उस वक्त शुरुआत ब्राह्मणों और कायस्थों के लिए हुई थी, लेकिन अब यह सभी के लिए हो गया है. 

होती है अनोखी डिमांड

दूल्हों के बाजार में बहुत अनोखी डिमांड भी मिल जाएगी. यहां पर दूल्हे से उनका स्कूल सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट और सैलरी स्लिप भी मांग ली जाती है. जब तक लड़की वाले पूरी तरह से लड़के को लेकर संतुष्ट नहीं हो जाते हैं, तब तक शादी पक्की नहीं होती है. इस बाजार में सबसे जरूरी लड़के और लड़की की गोत्र होती है.

यह भी पढ़ें: यहां पैदा होती है दुनिया में सबसे ज्यादा तंबाकू, जानें भारत का क्या है हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget