एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में रखी जाएगी सबसे ऊंची इमारत की नींव और यह काटेगी पूरी दुनिया के चक्कर, जानें इसमें क्या-क्या होगा खास?

इंसान की कल्पनाओं की कोई सीमा नहीं है. ऐसी ही एक कल्पना आसमान से लटकती बिल्डिंग को लेकर है. चलिए आपको बताते हैं उस योजना के बारे में जो इंसान के बीच नई क्रांति लाने जा रही है.

अब तक आपने दुबई की बुर्ज खलीफा या सऊदी अरब में बन रही जेद्दा टॉवर जैसी गगनचुंबी इमारतों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी इमारत की कल्पना की है जिसकी नींव धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष में हो? सुनने में भले ही यह बात किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसी लगे, लेकिन वैज्ञानिक और इंजीनियर अब स्पेस स्क्रैपर जैसी इमारतों की अवधारणा पर काम कर रहे हैं और यह सच हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में.

एनालेम्मा टॉवर (Analemma Tower)

अंतरिक्ष में रखी जानी वाली इस इमारत का नाम Analemma Tower रखा गया है. इसका डिजाइन न्यूयॉर्क स्थित आर्किटेक्चर फर्म की तरफ से पेश किया गया है.  इसमें यह प्रस्ताव रखा गया है कि इस इमारत की नींव धरती पर न रखकर अंतरिक्ष में स्थित एक क्षुद्रग्रह से लटकी होगी, जिसको Geosynchronous Orbit में स्थापित किया जाएगा. आपको बता दें कि यह टाॅवर ऊपर से नीचे की तरफ लटका होगा, जिसको क्षुद्रग्रह के किनारे से मजबूत केबल से जोड़ा जाएगा. इसको धरती के किसी भी हिस्से में स्थापित किया जा सकता है. इसे Universal Orbital Support System (UOSS) कहा जाता है, जो स्पेस एलिवेटर की कॉन्सेप्ट पर आधारित है. इसके लिए दुबई को चुना गया है.

क्या होगी खासियत 

अगर इसकी खासियत की बात करें तो इसमें काफी अलग होगी. यह इमारत एक क्षुद्रग्रह से उच्च-शक्ति केबल्स के माध्यम से उल्टी लटकी होगी और इसका टॉवर लगभग 32 किलोमीटर ऊंचा होगा और यह एक आठ के आकार की कक्षा में पृथ्वी के चारों ओर घूमेगा, जिससे यह प्रतिदिन एक ही स्थान पर लौट आएगा. इसमें रहने के लिए विशेष सुविधाएं होंगी, जो पृथ्वी को देखने को नजरिया बदल देगा. हालांकि, अभी तक यह सिर्फ एक कल्पना है, इसको सच्चाई में बदलने के लिए कई तकनीक और स्पेस के मिशनों का सहारा लिया जाएगा. वर्तमान में उच्च क्वालिटी के केबल को विकसित कर पाना उतना संभव नहीं है. निकट भविष्य में इसके निर्माण की संभावना कम है.

इसे भी पढ़ें- हीरे मोती नहीं अब वाकई में सोना उगलेगी धरती, जानें जमीन से कितनी दूरी पर है ये खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget