एक्सप्लोरर

पाकिस्तान जाएंगे एस जयशंकर, जानें PAK की कौन सी फोर्स रहती है सुरक्षा में तैनात

पाकिस्तान में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा दो फोर्स करती है. एक विशेष सुरक्षा प्रभाग (SSU) और दूसरी पाकिस्तान रेंजर्स जो एक पैरामिलिटरी फोर्स है.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाने वाले हैं. बीते  9 साल में ऐसा पहली बार होने वाला है. दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली SCO की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की तरफ से देश को इसकी जानकारी दी गई.

माना जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का ये दौरा दोनों देशों के बीच काफी अहम होने वाला है. खैर, आज हम आपको इस दौरे से होने वाले असर के बारे में नहीं, बल्कि इस बारे में बताने वाले हैं कि पाकिस्तान की धरती पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा पाकिस्तान की कौन सी फोर्स करेगी. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने साथ भारतीय सुरक्षाकर्मियों को पाकिस्तान ले जा सकते हैं?

क्या भारतीय सुरक्षाकर्मी भी जाएंगे

दरअसल, जब भी कोई भारतीय विदेश मंत्री किसी दूसरे देश में आधिकारिक यात्रा पर जाता है तो उसके साथ कुछ और लोग भी जाते हैं. हालांकि, ये लोग विदेश मंत्रालय से ही जुड़े होते हैं. इसके अलावा विदेश मंत्री के साथ उनका पर्सनल असिस्टेंट भी होता है. दरअसल, जब कोई विदेशी मेहमान अपनी आधिकारिक यात्रा पर किसी देश में होता है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेजबान देश की होती है. यानी पाकिस्तान में एस जयशंकर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तानी फोर्स की होगी.

पाकिस्तान में कौन सी फोर्स करेगी सुरक्षा

पाकिस्तान में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा दो फोर्स करती है. एक विशेष सुरक्षा प्रभाग और दूसरी पाकिस्तान रेंजर्स जो एक पैरामिलिटरी फोर्स है. विशेष सुरक्षा प्रभाग (SSU) की बात करें तो ये पाकिस्तान की एक स्पेशल सुरक्षा एजेंसी है, जो VIP सुरक्षा और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है. ये बल आतंकवादी हमलों और अन्य सुरक्षा खतरों से प्रभावी रूप से निपटने में माहिर है. इस फोर्स का मुख्य उद्देश्य होता है उच्च-स्तरीय व्यक्तियों, जैसे कि सरकारी अधिकारियों, विदेशी मेहमानों और प्रमुख नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना.

वहीं पाकिस्तान रेंजर्स की बात करें तो ये पाकिस्तान का एक पैरामिलिटरी बल है, जिसे पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा और सीमा प्रबंधन के लिए बनाया गया है. ये फोर्स खासतौर से पाकिस्तान में पंजाब और सिंध प्रांतों में काम करती है. पाकिस्तान रेंजर्स का मेन काम सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और आतंकवाद गतिविधियों पर नजर रखना है. इसके अलावा ये फोर्स, पाकिस्तान के बड़े अधिकारियों, नेताओं और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में भी लगी होती है. पाकिस्तान की ये फोर्स आधुनिक हथियारों से लैस होती है और किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए तैयार रहती है.

ये भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर ने जिस मस्जिद से किया इजरायल के खात्मे का ऐलान, खास है उसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget