एक्सप्लोरर

जी-20 के दौरान लगाए गए एक लाख से ज्यादा गमलों और फव्वारों का अब क्या होगा? NDMC ने दिया जवाब

G20 Summit Assets: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए लाखों की संख्या में फूलों के गमले लगाए गए थे, साथ ही पूरी दिल्ली को सजाया गया था.

G20 Summit Assets: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुए जी-20 समिट के लिए पूरी राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया था. तमाम बड़ी सड़कों पर चमचमाती लाइट्स और फाउंटेन लगाए गए. वहीं सड़क किनारे बड़े गमलों में फूल भी नजर आए. कई लोगों ने कहा कि दिल्ली में इस बड़े इवेंट के लिए ही ये सब हो रहा है, इसके बाद इस पूरी सजावट को हटा लिया जाएगा. हालांकि ऐसा नहीं होने जा रहा है, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) इन तमाम चीजों को वैसा ही रखेगी, साथ ही इनकी सुरक्षा की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. 

कमेटी करेगी देखरेख
एनडीएमसी की तरफ से बताया गया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तैयार की गई संपत्तियों को चोरी और नुकसान से बचाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है. जो फव्वारों से लेकर गमले और तमाम तरह की लाइट्स की देखरेख करेगी.

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि 70 फव्वारे अब दो अधिकारियों की निगरानी में हैं. उन्होंने कहा, “इन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वो इन फव्वारों का उचित रखरखाव करें और सुनिश्चित करें कि ये चलते रहें. एनडीएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले इन फव्वारों के लिए एनुअल बजट को भी रिन्यू किया है.” 

गमलों की देखभाल के लिए सुरक्षा गार्ड
एनडीएमसी ने जी-20 समिट के लिए अपने इलाके को सुंदर बनाने और इसके सौंदर्यीकरण के तहत अलग-अलग जगहों पर एक लाख से ज्यादा गमले लगाए थे. जिन्हें हटाया नहीं जा रहा है, बल्कि उनकी देखभाल की जा रही है. जिससे नई दिल्ली का इलाका और ज्यादा खूबसूरत दिखता रहे. इन पौधों की देखभाल के लिए 30 से 35 सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं. 

इसके अलावा एनडीएमसी के तहत आने वाले इलाके में कुल 441 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जनकी लगातार निगरानी हो रही है. इस बात का पूरा खयाल रखा जाएगा कि कोई इन संपत्तियों को चोरी न कर ले या फिर कोई इन्हें नुकसान न पहुंचाए. उच्च स्तरीय कमेटी इन सभी बातों का ध्यान रखेगी. 

ये भी पढ़ें- ट्रेन में CCTV कैमरा भी नहीं होता, फिर पुलिस को कैसे पता चलता है कि किस कोच में चेन खींची गई है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget