एक्सप्लोरर

ट्रेन में CCTV कैमरा भी नहीं होता, फिर पुलिस को कैसे पता चलता है कि किस कोच में चेन खींची गई है?

Railway Police: इंडिया में लोग कई बार अपने घर के पास ही ट्रेन रोक लेते हैं. भले ही उन्हें बाद में इसके लिए पुलिस कार्रवाई का सामना पड़ता हो. आइए जानते हैं कि पुलिस को इसके बारे में कैसे पता लगता है.

Railway Police: भारतीय रेलवे के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसपर रोज हजारों लोग सफर करते हैं. यह भारत का सबसे बड़ा यातायात साधन भी है. इसका इस्तेमाल ना सिर्फ यात्रा करने के लिए बल्कि समान ढोने के लिए भी किया जाता है. अगर आपने ट्रेन से सफर किया होगा तो एक बात जरूर नोटिस की होगी कि कई बार ट्रेन में लेट-लतीफी या वक्त-बेवक्त कहीं पर भी रुक जाने की समस्या देखने को मिलती है, इसका एक बड़ा कारण चेन पुलिंग भी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी भी बोगी में चेन पुलिंग हो, उसके बारे में रेलवे पुलिस को तुंरत पता चल जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वह कौन सी तकनीक है, जिसके जरिए इसके बारे में तुरंत पता चल जाता है.

कैसे धर लेती है पुलिस?

जब चेन पुलिंग किया जाता है तो उस समय बोगी के ऊपर कोने में लगा एक वाल्व घूम जाता है, जो मेन कंट्रोल सिस्टम को इसकी सूचना देता है कि इस बोगी में चेन पुलिंग की गई है. एक तरीका और भी है पता करने का. जिस बोगी से चेन पुलिंग होती है, उस बोगी से एयर प्रेशर लीक होने की आवाज आती है. जैसे ही रेलवे पुलिस को यह आवाज सुनाई देती है पुलिस तुरंत उस बोगी के पास पहुंच जाती है और फिर पूछताछ के बाद इसके बारे में पता लगा लेती कि किस वजह से इसकी चेन पुलिंग की गई है.

कब कर सकते हैं चेन पुलिंग?

चेन पुलिंग करना गैरकानूनी नहीं है, अगर आपके पास सही कारण है. सफर करते समय आपके परिवार का कोई सदस्य,दोस्त या रिश्तेदार किसी प्लेटफॉर्म पर आपसे बिछड़ जाता है. ट्रेन के रुकने के समय उतरा हो और उसके वापस आने से पहले ही ट्रेन चली जाए. साथ ही अन्य कोई भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना हो तो ऐसे में ट्रेन रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक दी गई है. जिसे हर बोगी में दी गई चेन खींचकर लगाया जा सकता है. इससे ट्रेन तुरंत रुक जाती है. बता दें कि जनरल, स्लीपर, AC इन सभी कोचों में चेन पुलिंग या फिर आपातकालीन ब्रेक लगे होते हैं. व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में चेन खींचकर ट्रेन रोक सकता है.

लोग करते हैं इसका दुरुपयोग

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जरूरी सुविधा का बहुत दुरुपयोग भी होता है. कई बार लोग कहीं भी चेन खींचकर ट्रेन रोक देते हैं. कुछ स्थिति में ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने घर के सामने ट्रेन रोक देते हैं. पुलिस जब तक पकड़ने आती है. वह ट्रेन से उतरकर घर चले गए होते हैं. इसके अलावा बहुत बार लूटपाट जैसी घटनाओं को भी इस चेन पुलिंग की मदद से अंजाम दिया गया है. इसी कारण से सरकार ने एक नियम बना दिया कि बेवजह और बिना आपात स्थिति के ट्रेन की चेन खींचने पर जुर्माने देना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: आपके उठने से पहले सूरज में विस्फोट हुआ था, आसमान में दिखी थी अजीबोगरीब रौशनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कोई भी कर सकता है करोड़ों का मानहानि दावा, क्या हैं इसके नियम?
क्या कोई भी कर सकता है करोड़ों का मानहानि दावा, क्या हैं इसके नियम?
आज से 100 साल बाद कैसी होगी धरती? सामने आया डराने वाला सच
आज से 100 साल बाद कैसी होगी धरती? सामने आया डराने वाला सच
कैसे होता है बुलेट ट्रेन का ट्रायल, इसमें क्या किया जाता है मॉनिटर?
कैसे होता है बुलेट ट्रेन का ट्रायल, इसमें क्या किया जाता है मॉनिटर?
आपस में भिड़ जाएं पाक और हूती तो कौन पड़ेगा भारी, क्यों बढ़ रही आशंका?
आपस में भिड़ जाएं पाक और हूती तो कौन पड़ेगा भारी, क्यों बढ़ रही आशंका?

वीडियोज

Hanuman Ansh की सफलता पर Chandan K Anand ने बताया Neem Karoli Baba का चमत्कार या मेहनत?
Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
अमेरिका में मिला तलाक भारत में नहीं चलेगा! साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला
अमेरिका में मिला तलाक भारत में नहीं चलेगा! साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला
Milk Storage Tips: उबला दूध फ्रिज में क्यों हो जाता है खराब? जान लें असली वजह
उबला दूध फ्रिज में क्यों हो जाता है खराब? जान लें असली वजह
गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
Embed widget