एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2022: इस वाली ड्रिंक ने अर्जेंटीना को बना दिया फीफा कप का चैंपियन, 5 क्विंटल ले गए थे अपने साथ

Fifa World Cup 2022: हम जिस ड्रिंक की बात कर रहे हैं, उसका नाम है येरबा माटे. येरबा माटे एक तरह की हर्बल ड्रिंक होती है और साउथ अमेरिकन खिलाड़ियों की काफी पसंद है. ये ड्रिंक यरबा माटे से बनती है.

Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने जीत दर्ज कर ली है. स्टार प्लेयर लियोनल मेसी के साथ ही पूरी अर्जेंटीना टीम फुल एनर्जी में दिखाई दी. मैच की शुरुआत से ही अर्जेंटीना, फ्रांस पर हावी दिखी मगर सेकेंडर हाफ में फ्रांस के एम्बाप्पे ने पूरी तरह मैच को पलट दिया. हालांकि, दो एक्सट्रा टाइम तक पहुंचे मुकाबले में अर्जेंटीना ने जीत हासिल की.

सोशल मीडिया से लेकर लोगों के वॉट्सएप स्टेट्स तक अब अर्जेंटीना के फ्लैग या लियोनल मेसी की तस्वीरें दिख रही हैं. इसके साथ ही लोग अर्जेंटीना की एनर्जी और गेम की काफी तारीफ कर रहे हैं. अर्जेंटीना की इस जर्नी में उनका खेल तो है ही, लेकिन एक ऐसी ड्रिंक भी है, जो अर्जेंटीना के अच्छे प्रदर्शन की वजह मानी जा रही है. आप भी सोच कर हैरान हो रहे होंगे कि आखिर ये ड्रिंक कौन सी है और अर्जेंटीना की सफलता के पीछे क्या कारण है. 

दरअसल, हम जिस ड्रिंक की बात कर रहे हैं, वो सिर्फ लियोनल मेसी की ही नहीं, बल्कि अर्जेंटीना के हर खिलाड़ी की पहली पसंद है. यह ड्रिंक टीम के लिए कितनी खास हो सकती है, इसका अंदाजा आप इससे लगा लीजिए कि अर्जेंटीना अपने साथ यह 5 क्विंटल ड्रिंक लेकर गए हैं. जी हां, अर्जेंटीना अपने साथ ये 5 क्विंटल ड्रिंक लेकर गई है. आप ऊपर दी गई फोटो में भी देख सकते हैं कि मेसी के हाथ में एक ड्रिंक है, जो वो स्ट्रॉ से पी रहे हैं. आपको देखने में यह भले ही नॉर्मल लगे, लेकिन ये ड्रिंक काफी खास है.  तो जानते हैं इस ड्रिंक से जुड़ी हर एक बात...

क्या है ये ड्रिंक?

बता दें कि हम जिस ड्रिंक की बात कर रहे हैं, उसका नाम है येरबा माटे. येरबा माटे एक तरह की हर्बल ड्रिंक होती है और साउथ अमेरिकन खिलाड़ियों की काफी पसंद है. ये ड्रिंक यरबा माटे से बनती है. यरबा माटे दक्षिण अमेरिका में उगने वाला एक खास तरह का पौधा है, जिससे इस हर्बल ड्रिंक को बनाया जाता है. इसे आप खास तरह का काढ़ा भी कह सकते हैं या यरबा माटे से बनने वाली चाय भी इसे कहा जाता है. वैसे पारंपरिक तरीके से इसे बनाने के लिए लौकी नाम के एक बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें एक स्ट्रॉ लगाई जाती है. फिर इस उबालकर बनाया जाता है और स्ट्रॉ में एक जाली होती है, जिससे पत्तियां बाहर रहती हैं और इसे पिया जाता है. 

वैसे तो अर्जेंटीना के अलावा पराग्वे, उरुग्वे, ब्राजील के खिलाड़ी भी ये ड्रिंक पीते हैं. ये खिलाड़ी इस ड्रिंक का एक स्टॉक अपने साथ हमेशा रखते हैं.  जब भी कभी मैच होता है तो अर्जेंटीना के खिलाड़ी हमेशा अपने साथ रखते हैं और गेम के पहले, गेम के बाद, लॉकर रुम में और गेम के अलावा ये पीते रहते हैं. 

अर्जेंटीना के लिए है जरूरी?

न्यूयॉर्क टाइम्स में एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें खिलाड़ियों की बातचीत के आधार पर बताया गया था कि अर्जेंटीना के लिए यह क्यों जरूरी है. इस रिपोर्ट में अर्जेंटीना से खेल चुके फुटबॉल प्लेयर Sebastián Driussi ने बताया था कि जब मैं अर्जेंटीना में था तो मुझे न्यूट्रिनिस्ट की ओर से हमेशा ये पीने के लिए कहा जाता था. इतना ही अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के लिए तो ये दोस्ती को मजबूत करने का काम करती है. इस रिपोर्ट में ही बताया गया है कि जब अर्जेंटीना टीम कतर में आई तो अपने साथ करीब 1100 पाउंड यानी करीब 5 क्विंटल येरबा मेट लेकर आई है.

क्यों पीते हैं खिलाड़ी?

यह बॉडी के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें पॉलीफेनोल होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है. इस वजह से खिलाड़ियों की ओर से इसे ज्यादा पसंद किया जाता है. साथ ही ये आपको हाइड्रेट रखता है और इससे एनर्जी बूस्ट होती है और मेंटल फोकस बना रहता है. साथ ही यह फिजिकल परफॉर्मेंस सुधारने, इंफेक्शन से लड़ने में बॉडी की मदद करता है.

ये भी पढ़ें: इस शहर में बसने वाले को मिल रहे हैं 25 लाख रुपए, आप भी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?
Mughal Games: मोबाइल नहीं था तो टाइम पास कैसे करते थे मुगल, जानें क्या था उनके पसंदीदा खेल?
मोबाइल नहीं था तो टाइम पास कैसे करते थे मुगल, जानें क्या था उनके पसंदीदा खेल?
Cjp Protest Lathi Charge: पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब
पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget