एक्सप्लोरर

स्पेस से धरती पर कूद गया था ये शख्स, ऐसे कर दिखाया था ये कारनामा

Man Who Jumped From Space To Earth: धरती से आसमान में छलांग लगाते तो बहुत सुना होगा, लेकिन क्या कभी यह सुना है किसी ने स्पेस से धरती पर छलांग लगा दी हो. आज आपको इसके बारे में बताएं.

आपने अक्सर यह सुना होगा कि भारत ने या किसी अन्य देश ने स्पेस में छलांग लगाई और बड़ा कारनामा कर दिखाया. लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि कोई इंसान अंतरिक्ष से धरती पर कूद गया हो. जी हां यह सच बात है. दुनिया में एक ऐसा शख्स है, जिसने अंतरिक्ष में जाकर धरती पर छलांग लगा दी थी. उसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था. लेकिन लोगों के दिमाग में अब यह सवाल भी आएगा कि आखिर उसने ऐसा कैसे किया और यह कितना खतरनाक है. 

किसने अंतरिक्ष से लगाई थी छलांग

जिस अंतरिक्ष में जाने में किसी को घंटों का समय लगता है, वहीं एक शख्स ने अंतरिक्ष से धरती पर छलांग लगा दी थी. हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रियन स्काइडाइवर फेलिक्स बॉमगार्टन की. साल 2012 में इस शख्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. 14 अक्टूबर 2012 को इस शख्स ने स्पेस से धरती पर छलांग लगा दी थी. यह शख्स हीलियम बैलून की मदद से वहां तक पहुंचा था और फिर वहां से छलांग लगाई थी. इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब इस शख्स ने साउंड की स्पीड को भी क्रॉस कर दिया था. रेड बुल ने उनकी इस छलांग को सपोर्ट किया था. 

वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज

फेलिक्स बॉमगार्टन की यह छलांग वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और आज भी इसको कोई तोड़ नहीं पाया है. सबसे तेज रफ्तार की छलांग के दौरान फेलिक्स की स्पीड 833.9 mph थी. बिना किसी पावर के उन्होंने यह छलांग लगाई थी. वो स्पेस से सीधे धरती की तरफ गिरने लगे थे. एटमॉस्फेयर के प्रेशर के अनुसार उनकी स्पीड बदल रही थी. इस जंप के बाद भविष्य में ट्रेवल सेफ्टी के कई रूल्स को बदलने के प्रस्ताव रखे गए थे. 

कैसे संभव हुआ यह

फेलिक्स बॉमगार्टन ने अंतरिक्ष से छलांग लगाने के लिए न्यू मेक्सिको के रॉसवेल से हीलियम के गुब्बारे में उड़ान भरी थी. अंतरिक्ष में पहुंचकर जब उन्होंने छलांग लगाई तो कुछ वक्त तक अपना पैराशूट नहीं खोला था. उन्होंने धरती की सतह से कुछ हजार मीटर पहले अपना पैराशूट खोला था. छलांग के बाद वे 1000 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन पर गिर रहे थे. बाद में कुछ हजार फीट की दूरी उन्होंने पैराशूट से तय की थी. 

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, लैंडिंग के वक्त अटक जाती हैं सांसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anti-Defection Law: क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
BS4 vs BS6: BS-4 के बाद सीधे आ गया BS-6, गाड़ियों में BS-5 क्यों नहीं आया?
BS-4 के बाद सीधे आ गया BS-6, गाड़ियों में BS-5 क्यों नहीं आया?
Green Cracker Guidelines: नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
Nashik Simhastha Kumbh 2027: नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?
नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget