एक्सप्लोरर

FBI या फिर CIA, कौन सी है अमेरिका की सबसे ताकतवर एजेंसी?

काश पटेल के FBI डायरेक्टर बनने के बाद एफबीआई के कामकाज के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. ऐसे में यहां आपको यह बताएंगे कि CIA और FBI में अमेरिका की सबसे ताकतवर एजेंसी कौन सी है... 

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही कई भारतीय समुदाय के लोगों को उनके प्रशासन में जगह दी गई है. इसमें प्रमुख नाम है कश्यप काश पटेल का. काश पटेल को हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एफबीआई (FBI) डायरेक्टर पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने व्हाइट हाउस में हुए कार्यक्रम में शपथ ग्रहण की. काश पटेल इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं. 

बता दें, काश पटेल के FBI डायरेक्टर बनने के बाद एफबीआई के कामकाज के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. ऐसे में यहां आपको अमेरिकी एजेंसी एफबीआई के बारे में बताएंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि CIA और FBI में अमेरिका की सबसे ताकतवर एजेंसी कौन सी है... 

अमेरिका की खुफिया एजेंसियां

दुनिया में बढ़ते आतंकवाद, साइबर स्कैम व अन्य अपराधों की जांच के लिए हर देश में खुफिया एजेंसियों का गठन किया जाता है. जैसे भारत में रॉ, सीबीआई, इंटेलीजेंसी ब्यूरो और एनआईए है, रूस के पास केजीबी और इजराइल के बाद मोसाद है. ठीक उसी तरह अमेरिका के पास FBI (संघीय जांच ब्यूरो) और CIA (केंद्रीय खुफिया एजेंसी) हैं. ये दोनों ही एजेंसियां अमेरिका की खुफिया एजेंसी के रूप में काम करती हैं. 

FBI और CIA  का काम

भले ही एफबीआई और सीआईए अमेरिका की खुफिया एजेंसियां हैं, लेकिन दोनों का काम अलग-अलग हैं. सीआईए के पास कोई कानून प्रवर्तन कार्य नहीं है। यह खुफिया एजेंसी विदेशी गोपनीय जानकारियां इकट्ठा करती है और उनका विश्लेषण करती है, खासकर उन क्षेत्रों में जिससे अमेरिका की सुरक्षा को खतरा है. यानी यह कह सकते हैं कि सीआईए अमेरिका छोड़कर विदेश में खुफिया कार्यों के लिए काम करने वाली एजेंसी है. वहीं एफबीआई देश में होने वाली आतंकी घटनाओं के खिलाफ काम करता है. यह जांच एजेंसी अमेरिका के अंदर होने वाली बड़े अपराधों की जांच करती है और खुफिया जानकारी इकट्ठा करके उनके खिलाफ कार्रवाई भी करती है. 

FBI और CIA में कौन ताकतवर

अब सवाल आता है कि अमेरिका की दोनों एजेंसियों FBI और CIA में कौन सी खुफिया एजेंसी ताकतवर है. बता दें, अमेरिका के लिहाज से यह दोनों ही एजेंसियां काफी महत्वपूर्ण हैं. दोनों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग हैं और इनके काम बंटे हुए हैं. ऐसे में किसी एक एजेंसी को ताकतवर नहीं कहा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें : कौन हैं काश पटेल जिनको डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया FBI चीफ, जानिए कितने हैं पढ़े-लिखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget